अब सिलकॉन वैली में भी धूम मचाएंगे पीएम मोदी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए लोगों में होड़ मची है।
कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शुरू हुए ऑन लाइन पंजीकरण में करीब 25, 000 लोगों ने अपना नाम दर्ज करा लिया है।
मोदी सिलिकॉन वैली के सैन जोस के मशहूर सैप सेंटर में भारतीय अमेरिका समुदाय को संबोधित करेंगे। सिलिकॉन वैली के बीचों बीच मौजूद इस इनडोर सेंटर में करीब 18,000 लोगों के बैठने क्षमता है।
नहीं बचेगी जगह
आयोजकों को उम्मीद है कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान यहां इंच भर जगह नहीं बचेगी। वेस्ट
कोस्ट में भारतीय अमेरिकी समुदाय के संयोजक खांडेराव खंड के मुताबिक, पहले
ही दिन इस कदर रजिस्ट्रेशन कराने से समझा जा सकता है कि भारतीय पीएम को
लेकर लोगों के बीच किस करद उत्साह है।
मोदी के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन
करने के लिए करीब 500 भारतीय अमेरिकी नागरिकों ने हाथ मिलाया है। माना जा
रहा है कि यह कार्यक्रम पिछले साल न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर पर हुए
कार्यक्रम की तरह ही शानदार होगा।