फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   now its cleared why us canceled two plus two talks with India

तो इस वजह से टली थी अमेरिका और भारत की टू प्लस टू वार्ता

Tue, 03 Jul 2018 10:22 AM IST
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
 now its cleared why us canceled two plus two talks with India
माइक पॉम्पिओ

भारी कयासों के बाद पता चल गया कि अमेरिका ने अचानक टू प्लस टू बैठक आखिर क्यों स्थगित कर दी।  पिछले दिनों अमेरिका ने 6 जुलाई को होने वाली भारत और अमेरिका की उच्च स्तरीय बैठक कैंसिल कर दी थी जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म था। कहा जा रहा था दोनों देशों के बीच खटास व्यापार मामलों की वजह से बढ़ती जा रही है। लेकिन अब साफ हो गया है कि विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो 5 जुलाई को उत्तर कोरिया के दौरे पर जा रहे हैं जिसकी वजह से यह दौरा अचानक टालना पड़ा है।

विज्ञापन


इस विशेष वार्ता के तहत दोनों देशों के बीच कारोबार, सुरक्षा, रणनीतिक, कूटनीतिक और रक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत होनी थी। इसमें दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री भाग लेने वाले थे। 
विज्ञापन


टू प्लस टू वार्ता दोनों देशों के बीच होने वाले कारोबार के लिए अहम मानी जा रही है। इस बैठक का अहम मकसद दोनों पक्षों के सुरक्षा व रणनीतिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर आपसी हितों पर चर्चा करना भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वार्ता की शुरुआत राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुई थी जिसमें भारत के साथ कूटनीतिक व वाणिज्यिक वार्ता होती थी जिसमें दोनों देशों के विदेश, रक्षा, वित्त, वाणिज्य व ऊर्जा मंत्री शामिल होते थे। अचानक बैठक कैंसल किए जाने की बात तब सामने आई जब माइक पॉम्पियो ने अपनी समकक्ष सुषमा स्वराज को फोन कर बैठक को स्थगित किए जाने की बात की थी और खेद व्यक्त किया था। 

लंदन के फाइनेंसियल टाइम्स ने पॉम्पियो के नॉर्थ कोरिया जाने की बात पिछले मंगलवार को ही प्रकाशित कर दी थी। वहीं बुधवार को अमेरिका ने टू प्लस टी बैठक को कैंसिल किए जाने की बात की थी।
 बता दें कि पिछली बार जब वार्ता टाली गई थी तब उसका कारण ट्रंप का तत्कालीन विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को पद से हटा दिया जाना बताया गया था जबकि ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी मौजूदा विदेश मंत्री जिम मैटिस ट्रंप की आंखों में खटक रहे हैं। 

यही नहीं वार्ता स्थगित होने के कयासों में  भारत और अमेरिका के रिश्तों में व्यापार को लेकर बढ़ी खटास को भी बताया जा रहा था। और माना ये भी जा रहा था कि जिस तरह दोनों के रिश्तों में व्यापार और तेल को लेकर खटास बढ़ रही है वह जल्द सामान्य होने वाली नहीं है।

वैसे भारत अमेरिका से व्यापारिक रिश्ता सुधारने के लिए 1000 नागरिक विमान खरीदने का प्रस्ताव भी दिया। बता दें कि दोनों देशों के रिश्तों में खटास इसी महीने के  मार्च में शुरू हुई जब अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले एल्युमिनियम और इस्पात पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था। इसके जवाब में भारत ने भी अमेरिका से आयात होने वाली मोटरसाइकिल, सेब, बादाम समेत 30 उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed