{"_id":"5823adf84f1c1b342fb3985a","slug":"not-our-president-protests-erupt-across-the-los-angeles-after-trump-s-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में ट्रंप की जीत पर लोगों ने फूंके पुतले, लगाए ‘यह मेरा राष्ट्रपति नहीं’ के नारे","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में ट्रंप की जीत पर लोगों ने फूंके पुतले, लगाए ‘यह मेरा राष्ट्रपति नहीं’ के नारे
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस
Updated Thu, 10 Nov 2016 06:24 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद बुधवार को अमेरिका के दोनों तटों पर प्रदर्शन देखने को मिला। पेनेसिलवेनिया से कैलिफोर्निया, ओरेगोन और वाशिंगटन में सैकड़ों लोगों ने हिलेरी क्लिंटन पर ट्रंप की जीत के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस का कहना है कि यूएसएलए के पास तकरीबन 500 लोगों ने प्रदर्शन किया और ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए।
कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘मेरा राष्ट्रपति नहीं’ की नारेबाजी की। हालांकि किसी के गिरफ्तारी की खबर नहीं है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रांगण में कुछ प्रदर्शनकारी ट्रंप के विरोध में जमा थे जबकि बर्कले, इर्विन, डेविस और सेंट जोस स्टेट में भी प्रदर्शन देखने को मिला। ऑकलैंड में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी जमा हुए और फ्री वे बाधित करने की कोशिश की और हंगामा किया।
केएनटीवी-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के पुतले फूंके और कई टायरों को आग के हवाले कर दिया। कैलिफोर्निया हाइवे पेट्रोल का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान एक कार ने एक महिला को टक्कर मार दी और कई लोगों को घायल कर दिया।