{"_id":"59e58a984f1c1b74698b6209","slug":"north-korea-said-nuclear-war-may-break-out-any-moment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को दी धमकी, बोला- किसी भी वक्त शुरू हो सकता है परमाणु युद्ध ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को दी धमकी, बोला- किसी भी वक्त शुरू हो सकता है परमाणु युद्ध
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
नॉर्थ कोरिया के डिप्टी यूएन अंबेडसर ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप के हालात खराब हो चुके हैं और केवल एक परमाणु हमला शांति भंग कर सकता है। किम इन रियोंग ने यूएन जनरल असेंबली में कहा कि नॉर्थ कोरिया दुनिया में अकेला ऐसा देश है जो 1997 से अमेरिका के परमाणु खतरे से लड़ रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है उत्तर कोरिया की साइबर क्षमता
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार रखने का अधिकार है। किम इन रियोंग ने इशारा करते हुए कहा कि हर साल बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास किया जा रहा है, क्या वो खतरनाक नहीं है? उन्होंने कहा कि हमारे सुप्रीम लीडरशिप को हटाने के लिए अमेरिका ने गुप्त ऑपरेशन की योजना बनाई, क्या यह खतरनाक नहीं है?
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रंप ने उकसाया तो अमेरिका पर कर देंगे मिसाइलों की बौछार: उत्तर कोरिया
किम ने उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत की तारीफ करते हुए कहा कि हम परमाणु शक्ति बन गए हैं। हमारे पास परमाणु एटम बम, एच बम और बैलिस्टिक रॉकेट्स हैं। अमेरिका, उत्तर कोरिया की फायरिंग रेंज में है। अगर यूएस हमला करता है तो उसे सजा देने के लिए नॉर्थ कोरिया तैयार है।