फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   north Korea's hydrogen bomb test on the strong reaction of US, Japan

उत्तर कोरिया से दिग्गज देश नाराज, कड़े प्रतिबंध की चेतावनी

Fri, 08 Jan 2016 09:02 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
north Korea's hydrogen bomb test on the strong reaction of US, Japan

अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण के उत्तर कोरिया के दावे को लेकर एक कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया के परीक्षण के बाद क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति पर दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून हाई और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे से फोन पर अलग-अलग बातचीत की।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा, ‘तीनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के नवीनतम लापरवाह आचरण के जवाब में एक एकीकृत और मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की तरफ बढ़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’ शिंजो से ओबामा के बात करने के बाद व्हाइट हाउस ने कहा, ‘ओबामा ने जापान की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की और दोनों नेता उत्तर कोरिया के नवीनतम लापरवाह आचरण के जवाब में एक एकीकृत और मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की तरफ बढ़ने के लिए साथ काम करने पर सहमत हुए।’
विज्ञापन


ओबामा और पार्क के बीच हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने परीक्षण की निंदा की और इस बात पर सहमत हुए कि उत्तर कोरिया की कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उसके दायित्वों एवं प्रतिबद्धताओं का एक और उल्लंघन है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने अपने जापानी और दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ परीक्षण पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा परिषद ने दी कड़े प्रतिबंध की चेतावनी

north Korea's hydrogen bomb test on the strong reaction of US, Japan

इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात सत्र बुलाकर उत्तर कोरिया के परीक्षण की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए स्पष्ट खतरा करार दिया।

परिषद ने उत्तरी कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने की भी चेतावनी दी। चीन सहित 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा किए परमाणु परीक्षण से बने ‘गंभीर’ हालात से निपटने के लिए तुरंत मशविरा किया।

परिषद के सदस्यों ने पूर्व में कहा था कि अगर प्योंगयोंग परमाणु परीक्षण कर संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव का उल्लंघन करेगा तो आगे और बड़ा कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed