फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   North Korea, destroying the base of ballistic missiles, confirmation from satellite photos

बैलेस्टिक मिसाइलों के अड्डे नष्ट कर रहा उत्तर कोरिया, सैटेलाइट तस्वीरों से हुई पुष्टि

Wed, 25 Jul 2018 07:10 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 07:10 AM IST
विज्ञापन
North Korea, destroying the base of ballistic missiles, confirmation from satellite photos

उत्तर कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइलों का इंजन तैयार करने वाले प्रतिष्ठान को नष्ट करना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों ने सोहाई रॉकेट लांचिंग स्टेशन की सैटेलाइट तस्वीरों की जांच-पड़ताल के बाद इस बात की पुष्टि की है। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच हुए समझौते के बाद परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में यह पहला ठोस प्रयास है। सोहाई उपग्रह प्रक्षेपण स्टेशन 2012 से ही उत्तर कोरिया के लिए महत्वपूर्ण उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र रहा है।

विज्ञापन


वाशिंगटन के स्टिम्सन सेन्टर से जुड़ी अमेरिकी वेबसाइट ‘38 नॉर्थ’ ने 20 और 22 जुलाई को ली गई तस्वीरें प्रकाशित की हैं। यह वेबसाइट मुख्य रूप से उत्तर कोरिया पर नजर रखती है। सेटेलाइट तस्वीरों में रेल-माउंटेड प्रोसेसिंग बिल्डिंग और रॉकेट इंजन टेस्ट स्टैंड ध्वस्त होते दिख रहा है। प्रोसेसिंग बिल्डिंग में लॉन्चिंग से पहले रॉकेट के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ा जाता है। इस इमारत की छत और सहायक संरचनाएं हटाई गई हैं, जिनके टुकड़े जमीन पर पड़े दिख रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने 2012 के बाद से अपने ज्यादातर रॉकेट सोहाई स्टेशन से ही लांच किए हैं। इस जगह पर उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए तरल ईंधन से चलने वाले रॉकेट भी विकसित किए जाते हैं। तस्वीरों में स्टेशन पर कई वाहन और क्रेन भी दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं बहुत खुश हूं: ट्रंप
ट्रंप ने सोमवार को अपने एक ट्वीट के जरिये उन सभी खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि समझौते पर उत्तर कोरिया के प्रयासों को लेकर वह नाराज हैं। ट्रंप ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। पिछले नौ महीने में उत्तर कोरिया ने कोई रॉकेट लांच नहीं किया और ना ही परमाणु परीक्षण किया। इससे जापान भी खुश है और पूरा एशिया खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed