{"_id":"5959f8c74f1c1bf6328b46eb","slug":"non-immigration-o-ib-visa-for-extraordinary-individuals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन-1बी वीजा छोड़, तेजी से पॉपुलर हो रहा नॉन इमिग्रेशन वीजा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
एन-1बी वीजा छोड़, तेजी से पॉपुलर हो रहा नॉन इमिग्रेशन वीजा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 03 Jul 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभाले के बाद से ही एच- 1बी वीजा पर प्रतिबंध बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच मुंबई की रहने वाली एक महिला को कुछ महीने पहले अमेरिका से ओ-आईबी वीजा जारी किया गया है। यह एक नॉन इमिग्रेशन वीजा है। वहीं एक म्यूजिसियन को ईबी-1ए वीजा दिया गया है। यह वीजा ग्रीन कार्ड के तौर पर भी जाना जाता है।
विज्ञापन
ओ-आईबी वीजा को लेकर अमेरिका में एन 1बी वीजा जैसा कोई कानून नहीं है। साल में इस प्रकार के कितने भी वीजा जारी किए जा सकते हैं, इसके लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। यह वीजा लोगों को उनकी एक्स्ट्रा ऑर्डनरी प्रतिभा के लिए दिया जाता है। वहीं जो लोग अमेरिका में सेटल होना चाहते हैं उनके लिए ईबी- 1ए वीजा एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
अगर हम दोनों भारतीयो के वीजा पर नजर डाले तो पाएंगे कि उन्हें यह वीजा उनकी प्रतिभा के लिए दिया गया है। आंकड़ों पर नजर डाले तो 2006 में जहां 31,969 ओ-1 वीजा जारी किए गए। वहीं इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 93,086 तक पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये वीजा तेजी से लोगों में पॉपुलर हो रहे हैं।
विज्ञापन