डोनाल्ड ट्रम्प नहीं बदलेंगे अपना स्वभाव, कहा 'इसी वजह से इस मुकाम तक पहुंचा हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बयान देने की वजह से चर्चा में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि,'अपना स्वभाव बदलने का कोई इरादा नहीं है।'
मुस्लिम अमेरिकन सैनिक की परिवार पर की गई टिप्पणी से उनकी ही रिपब्लकिन पार्टी के कई नेता नाराज हैं। शिन्हुआ के मुताबिक ट्रम्प ने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा,'मुझे लगता है मैं अपने स्वभाव की वजह से इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मेरा स्वाभाव हमेशा अच्छा रहा है और इसी वजह से मैं यहां हूं।'
ट्रम्प ने आगे कहा,'प्राइमरी चुनावों में कई लोगों को हराने के बाद, एक शख्स जीतकर यहां तक पहुंचा है, हम अच्छा कर रहे हैं, लेकिन देखेंगे कि आगे क्या होगा।'
ट्रम्प की मुस्लिमों के प्रति विचार की आलोचना
इराक में आत्मघाती हमले में मारे गए मुस्लिम अमेरिकन सैनिक के पिता खिज्र खान ने डेमोक्रेटिक पार्टी के कन्वेंशन में ट्रम्प की मुस्लिमों के प्रति विचार की आलोचना की थी।
इसके बाद ट्रम्प ने जवाब में कहा कि खिज्र ने कन्वेंशन में आईं अपनी बीवी गजाला को बोलने नहीं दिया। इसके बाद डेमोक्रेटिक और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने ट्रम्प के बयान को असंवेदनशील बताते हुए आलोचना की थी।