फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   No intention to diminish relations with Pakistan: US

F-16 विमानों पर मची तकरार, अमेरिका बोला हमारे रिश्ते नहीं होंगे खराब

Thu, 05 May 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
No intention to diminish relations with Pakistan: US
एफ16 लड़ाकू विमानों पर बात खत्म नहीं हुई - फोटो : BBC

एफ-16 लड़ाकू विमानों को लेकर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच चल रही खींचतान को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक अहम बयान दे दिया‌ है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ताजा बने गतिरोध को देखने हुए कहा है कि पाकिस्तान को एफ-16 विमानों पर सब्सिडी नहीं देने का मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि हम पाकिस्तान के साथ मजबूत रिश्तों के पक्षधर हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किरबे ने कहा कि हर देश को दूसरे देश के उन निर्णयों का सम्मान करना चाहिए जिसके तहत वो अहम सैन्य क्षमता को मजबूत कर सके। यह बात उन्होंने तब कही जब उसने पूछा गया कि पाकिस्तान अब फाइटर जेट विमान चीन से खरीदेगा, इस पर आप अमेरिका की क्या राय है?
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम कई बार यह बात कह चुके हैं कि हमारे संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं और पूरी दुनिया को देखते हुए ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। अमेरिका हमेशा से पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्तों का पक्षधर रहा है। पिछले कुछ निर्णयों से हमारे संबंधों को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं। वह जल्द ही खत्‍म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय इस मौके पर पाकिस्तान की आलोचना करने से बचता रहा जबकि रिपोटर्स बार-बार ऐसे ही प्रश्न उनसे पूछते रहे। इस पर उन्होंने कहा कि हमारा पाकिस्तान को आगे भी सहयोग जारी रहेगा‌ जिससे हमारे संबंध अच्छे रहे।


आपको बताते चले कि अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिकी प्रशासन को पाकिस्तान को दी जाने वाली 700 मिलियन डॉलर की सब्सिडी रोकने की मांग की थी। अमेरिका और पाकिस्तान में एफ-16 विमानों को लेकर डील हुई थी। इस डील में अमेरिका, पाकिस्तान को 8 एफ-17 विमान देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed