{"_id":"5b59226e4f1c1bc57a8b67e3","slug":"no-chicago-neither-in-the-hospital-headley-there-is-no-basis-for-news-reports-in-indian-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"ना शिकागो, ना ही अस्पताल में है हेडली, भारतीय मीडिया में आई खबरों का कोई आधार नहीं: वकील","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ना शिकागो, ना ही अस्पताल में है हेडली, भारतीय मीडिया में आई खबरों का कोई आधार नहीं: वकील
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली ना तो शिकागो ना ही अस्पताल में है। उसके वकील ने बुधवार को यह खुलासा किया। वकील ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि जेल में कैदियों द्वारा पीटे जाने के बाद हेडली अमेरिकी शहर के एक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। हेडली के वकील जॉन थीस ने कहा कि मैं नहीं बता सकता हूं कि मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी कहां है।
विज्ञापन
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आठ जुलाई को हेडली पर शिकागो की जेल में दो कैदियों ने हमला कर दिया था। उसको तभी से शहर के नार्थ एवन्स्टन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वकील थीस ने कहा, ‘मैं हेडली से लगातार बात कर रहा हूं। भारतीय मीडिया में आई खबरों का कोई आधार नहीं है।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एक अमेरिकी अदालत ने मुंबई पर आतंकी हमलों के लिए उसे 35 साल कारावास की सजा सुनाई है। साल 2008 में हुए इन हमलों में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे। बता दें कि 26/11 हमलों से पहले मुंबई समेत विभिन्न शहरों की रेकी करने वाले हेडली को 2009 में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन