फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   nisha biswal controversial statment to donald trump

'ट्रंप के जीतने के बाद बच्चों ने पूछा था, क्या हमें देश छोड़ना होगा'

Thu, 19 Jan 2017 04:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 04:07 AM IST
विज्ञापन
 nisha biswal controversial statment to donald trump
निशा बिस्वाल
 अमेरिका में ट्रंप की जीत के बाद वहां में प्रवासियों में भय का माहौल है। ओबामा प्रशासन में भारतीय मूल की सहायक अमेरिकी विदेश मंत्री निशा बिस्वाल ने बताया कि चुनावों के बाद उनके बच्चों ने उनसे पूछा था कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत का क्या यह अर्थ है कि ;हमें देश छोड़ना होगा।
विज्ञापन


अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद वहां पर रह रहे प्रवासियों में मौजूद डर और उनकी घबराहट को भारतीय मूल की साउथ एंड सेंट्रल एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल का यह बयान साफ बयां करता है। उन्होंने बताया कि देशभर में बहुत से समुदायों के बीच बहुत बेचैनी है। इनमें प्रवासी, अल्पसंख्यक, अमेरिका में कमजोर समुदायों के लोग, कम आय वाले लोग और अलग-अलग धर्म के लिए आस्था रखने वाले लोग शामिल हैं। निशा ने कहा कि उन्होंने इस डर को अपने घर के अंदर महसूस किया है। निशा के मुताबिक उनके लिए यह बात हैरान करने वाली थी कि उनके सात और नौ वर्ष के छोटे बच्चों ने चुनाव अभियान में दिए गए बयानों और भाषणों को काफी करीब से सुना था।
विज्ञापन


नतीजे आने के एक दिन बाद बच्चों ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ‘क्या इसका मतलब यह है कि प्रवासी होने के कारण हमें देश छोड़ना होगा'? उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें भरोसा दिया कि वे अमेरिकी हैं। उनके पास यहां रहने का हर अधिकार है और यहां रहना उनका कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed