फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   nick ayers announced his quit from white house amid speculation of his new job as chief of staff

निक एयर्स ने चीफ ऑफ स्टाफ बनने की अटकलों के बीच व्हाइट हाउस छोड़ने की घोषणा की

Mon, 10 Dec 2018 12:17 PM IST
भाषा
भाषा Updated Mon, 10 Dec 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
nick ayers announced his quit from white house amid speculation of his new job as chief of staff
निक एयर्स
निक एयर्स ने व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली के वर्ष अंत में पद से हटने के बाद उनका (केली का) स्थान लेने की अटकलों पर विराम लगाते हुए स्वयं साल के आखिर में व्हाइट हाउस छोड़ने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के चीफ ऑफ स्टाफ निक एयर्स (36) ने ट्रम्प के प्रचार अभियान की ओर इशारा करते हुए रविवार को ट्वीट किया, ‘मैं वर्ष के अंत में अपना पद छोड़ दूंगा लेकिन ‘एमएजीए’ दल के साथ काम करना जारी रखूंगा।’  उन्होंने लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रम्प, उप राष्ट्रपति और मेरे सह कर्मियों का मुझे व्हाइट हाउस में देश के लिए काम करने का मौका देने के लिए शुक्रिया।’
विज्ञापन


ट्रम्प ने शनिवार को जॉन केली (68) के साल के अंत में अपना पद छोड़ने का ऐलान किया था। इसके तुरंत बाद ही एयर्स के उनकी जगह लेने की अटकलें तेज हो गईं थी। एयर्स के ट्वीट के बाद ट्रम्प ने भी ट्वीट करते हुए चीफ ऑफ स्टाफ पद के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रम्प ने लिखा, ‘मैं व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ के पद के लिए कुछ बेहद प्रतिभाशाली लोगों का साक्षात्कार कर रहा हूं।’ उन्होंने लिखा कि निक एयर्स को लेकर कुछ ‘फेक न्यूज’ फैल रही है...लेकिन मैं जल्द इस पर फैसला लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed