फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Newtown shooting survivors go back to school

गोलीबारी से तार-तार हुआ स्कूल खुला

Fri, 04 Jan 2013 12:38 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 04 Jan 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
Newtown shooting survivors go back to school

अमेरिका में न्यूटाउन के एक स्कूल में पिछले महीने हुई गोलीबारी के बाद अब स्कूल में नए सत्र के शुरुआत हो गई है। पुलिस ने इस स्कूल को अमेरिका का 'सबसे सुरक्षित स्कूल' कहा है।

विज्ञापन


14 दिसंबर को न्यूटाउन के सैंडी हुक एलिमेंटरी स्कूल में हुई गोलीबारी में 20 छात्र और छह कर्मचारी मारे गए थे।

पास ही मॉनरोए के चाक हिल मिडल स्कूल को नया बनाया गया है और इसका नाम सैंडी हुक रखा गया है। ये स्कूल बेकार पड़ा हुआ था।

अधिकारियों का कहना है कि सैंडी हुक स्कूल के फर्नीचरों का इस्तेमाल करके इसे काफ़ी सुंदर एलिमेंटरी स्कूल बना दिया गया है।

कनेक्टीकट के शिक्षा आयुक्त स्टीफन प्रीयोर ने एक समाचारपत्र को बताया, "मैं सैंडी हुक स्कूल के साहस और दृढ़ संकल्प से बहुत प्रभावित हूं। वे स्कूल में आने जैसी बड़ी चुनौतियों से निपट रहे हैं। उनकी प्रतिबद्धता और शिष्टता साफ़-साफ़ दिख रही है।"
विज्ञापन


'अतिसुरक्षित'
पुराने स्कूल से 11।3 किलोमीटर दूर स्थित इस नए स्कूल में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। स्कूल में आने वाले सभी वाहनों को अब रोका जा रहा है।

मॉनरोए में पुलिस विभाग के कीथ व्हाइट का कहना है कि उनके हिसाब से अब ये अमेरिका का सबसे सुरक्षित स्कूल बन गया है।

कार्यवाहक प्रिंसिपल डोना पेज ने छात्रों के माता-पिता को पत्र लिखकर बताया है कि स्कूल अब पूरी तरह सुरक्षित है और पढ़ाई के लिए तैयार है।

20 वर्षीय एडम लांज़ा ने अपनी माँ की हत्या करने के बाद स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। बाद में उसने अपने आप को भी गोली मार ली थी।

इस गोलीबारी के बाद अमेरिका में बंदूक संस्कृति को लेकर काफ़ी बहस भी हुई और क़ानून में बदलाव की भी मांग की गई थी। ओबामा सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि वो इससे संबंधित क़ानून को और कड़ा बनाने के तरीकों पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed