फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Newly built bridge collapsed in Florida International University in Miami in America Many dead

अमेरिका: फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित पुल ढहा, कई लोगों की मौत

Fri, 16 Mar 2018 12:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Newly built bridge collapsed in Florida International University in Miami in America Many dead
Florida Bridge - फोटो : ANI
अमेरिका में मियामी के फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एक नव निर्मित पैदल यात्री पुल के ढहने से कई लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने फ्लोरिडा राजमार्ग पेट्रोल के प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा है कि यूनिवर्सिटी में पैदल यात्री पुल के ढह जाने के कारण कई लोग मारे गए।
विज्ञापन


घटनास्थल के हवाई फुटेज से पता चलता है कि पुल के नीचे कम से कम पांच से छह वाहन कुचल गए हैं। फायर ट्रक, पुलिस और अन्य आपातकालीन वाहनों को घटनास्थल पर गिर गए पुल के नीचे दबे हुए लोगों के बचाव कार्य में देखा गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया ट्विटर पर एक छात्र ने लिखा, "मेरे स्कूल ने कुछ दिन पहले ही एक पुल स्थापित करने का काम खत्म किया था और यह वास्तव में गिर गया। मेरे रूममेट और मैंने इसकी आवाज को हमारे कमरे से सुना और हम दौड़कर बालकनी पहुंचे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खबरों के मुताबिक यह पुल शनिवार को स्थापित किया गया था।  न्यूज एजेंसी ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया है कि फ्लोरिडा पुल के ढहने से 8 गाड़ियां फंस गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed