{"_id":"59f96e8e4f1c1b6f548ba3f9","slug":"new-york-terror-attack-manhattan-incident-that-ruined-americans-halloween-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में आतंकी हमला: कैसे खौफनाक मंजर में बदल गई हैलोविन की रात, जानिए 10 बातें","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में आतंकी हमला: कैसे खौफनाक मंजर में बदल गई हैलोविन की रात, जानिए 10 बातें
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 अक्तूबर हैलोविन की रात न्यूयॉर्क के लोगों के लिए सच में एक भयानक रात में तब्दील हो गई। मैनहट्टन में एक ड्राइवर ने साइकिल ट्रैक पर मौजूद लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया। इस आतंकी हमले में 8 लोगों की जान चली गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। आइए आपको बताते है इस हमले के पूरे घटनाक्रम के बारे में..
विज्ञापन
1. जिस वक्त पूरा अमेरिका हैलोविन के जश्न में डुबा हुआ था, उसी वक्त न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक व्यक्ति ने साइकिल ट्रैक पर चल रहे लोगों को ट्रक से रौंद दिया। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
2. इस हमले के बाद 29 साल का संदिग्ध ने ट्रक को एक स्कूल वैन में भिड़ा दिया। जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में हमलावर ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। प्रशासन का कहना है कि आरोपी को गोली जरूर लगी है, लेकिन उम्मीद है कि वह बच जाएगा।
विज्ञापन
3. अमेरिकी मीडिया का कहना है कि संदिग्ध ट्रक से अल्लाह हु अकबर बोलते हुए बाहर कूदा था। उसके हाथ में दो नकली बंदूकें थी।
4. जांचकर्ताओं ने बताया कि ट्रक से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि यह हमला संदिग्ध ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए किया है।
5. एक अधिकारी ने मामले के बारे में बताया कि संदिग्ध का नाम सैफुल्लो साइपोव है। उसका जन्म उज्बेकिस्तान में हुआ है और वह 2010 में अमेरिका में शरणार्थी के रूप में आया। अधिकारी ने बताया कि साइपोव ने हमले के कुछ घंटे पहले ही ट्रक किराए पर लिया था।
पढ़ें: अमेरिका के न्यूयॉर्क में आतंकी हमला, 8 की मौत, ट्रंप ने कहा- ISIS को यहां घुसने नहीं देंगे
6. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के बारे में ट्वीट में लिखा है कि 'न्यूयॉर्क में एक बीमार आदमी ने हमला किया' और उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी को आदेश दिया कि अमेरिका आने वाले लोगों की पहले से भी ज्यादा कड़े तरीके से जांच की जाए।
7. इस हमले की सभी ने निंदा की है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने इसे एक कायरतापूर्ण कदम बताया जिसमें निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया है।
8. एफबीआई, न्यूयॉर्क पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर इस हमले की जांच कर रही है।
9. मंगलवार शाम को हुआ यह हमला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से महज कुछ दूरी पर हुआ है।
10. इस हमले के बावजूद हजारों लोगों ने अमेरिका हैलोवीन परेड हिस्सा लिया, इस मंगलवार की रात होनी थी।