फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   new york police funeral to friend

'पीठ दिखाकर' दी साथी को अंतिम विदाई

Mon, 05 Jan 2015 11:30 AM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
 new york police funeral to friend

न्यूयॉर्क में पिछले महीने मारे गए दो पुलिस अधिकारियों में से दूसरे के अंतिम संस्कार के वक्त पुलिस अधिकारियों ने मेयर की तरफ पीठ करके अपने गुस्से का इजहार किया।

विज्ञापन


चीनी मूल के वेनजियान लिन और उनके साथी रफाएल रामोस की गत बीस दिसंबर को एक बंदूकधारी ने हत्या कर दी थी। न्यूयॉर्क के ब्रोकोलिन होम में इन अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग लाइन में लगे थे और जैसे ही न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो बाहर लगी वीडियो स्क्रीन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते दिखे, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उस तरफ़ अपनी पीठ कर ली।
विज्ञापन


डी ब्लासियो ने हाल ही में हुए पुलिस विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों के प्रति हमदर्दी दिखाई थी जिसे लेकर पुलिस विभाग में उनके खिलाफ काफी गुस्सा है। हालांकि न्यूयॉर्क के पुलिस आयुक्त बिल ब्रेटन ने पुलिस अधिकारियों से अपील की है कि वो इस तरह के अपमान जनक प्रतीकों का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 27 दिसंबर को वेनजियान के साथी रामोस के अंतिम संस्कार के वक्त भी करीब बीस हज़ार पुलिस अधिकारी मौजूद थी और उस समय भी अधिकारियों ने मेयर के प्रति अपने गुस्से का इजहार इसी तरह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed