फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   new york bank bomb plot foiled in fbi sting

एफबीआई के स्टिंग ऑपरेशन में फंसा चरमपंथी

Sat, 27 Oct 2012 03:52 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sat, 27 Oct 2012 03:52 PM IST
विज्ञापन
new york bank bomb plot foiled in fbi sting

अमरीकी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क में संघीय बैंक फेडरल रिज़र्व की इमारत के

विज्ञापन
बाहर ज़ोरदार धमाके की कोशिश करने वाले एक बांग्लादेशी व्यक्ति को ‘स्टिंग ऑपरेशन’ कर गिरफ्तार किया है।

21 वर्षीय रिजवानुल अहसान नफीस पर अमरीकी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई की महीनों से नजर थी। नफीस 'आतंकवादी हमला' करने के इरादे से अमरीका पहुंचे थे।

एफबीआई के अधिकारियों ने पहचान ना ज़ाहिर करते हुए नफीस से मेलजोल बढ़ाया और आखिर बम धमाके की योजना तैयार की।

संदिग्ध को लगा कि उसके पास 454 किलोग्राम का बम है जिसमें वो धमाका कर सकते हैं लेकिन इस प्रयास से पहले ही उसे कथित तौर पर धमाके की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बुधवार को न्यूयॉर्क में दर्ज शिकायत में कहा कि नफीस जनवरी 2012 में अमरीका गए और उन्होंने ऐसे लोगों से संपर्क किया जिनकी मदद से धमाका किया जा सके।
विज्ञापन


कैसे फंसे फंदे में?
अमरीकी संघीय अभियोजकों का कहना है कि जिन लोगों से नफीस ने संपर्क किया, उनमें से एक व्यक्ति एफबीआई के काम करने वाला निकला। इसके बाद से नफीस पर नजर रखी जा रही थी। एफबीआई का कहना है कि नफीस से कोई खतरा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफबीआई के एजेंट ने भेष बदल कर नफीस को 20 थैले बेचे जिनमें उन्हें लगा कि 22.76 किलो विस्फोटक सामग्री थी। इसके बाद नफीस ने डेटोनेटर और टाइमिंग डिवाइस खरीदे। अब उन पर व्यापक विनाश के हथियारों का इस्तेमाल की कोशिश करने और अल कायदा को समर्थन देने के आरोप लगाए गए हैं।

एफबीआई ने इस तरह ‘स्टिंग ऑपरेशन’ करके पहले भी कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। नफीस की गिरफ्तारी इस सिलसिले की ताजा कड़ी है।

अर्थव्यवस्था पर निशाना
फेडरल रिजर्व की इमारत में अमरीका की केंद्रीय बैंक का मुख्यालय है जो न्यूयॉर्क के मैनहट्टन इलाके में स्थित है। संघीय अधिकारियों का कहना है कि नफीस कई उच्च अमरीकी अधिकारियों और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज समेत कई अहम जगहों को निशाना बनाना चाहते थे।


नफीस ने कथित तौर पर एक बयान में कहा है कि उन्हें लगता था कि अमरीका को ध्वस्त करने का सबसे अच्छा तरीका उसकी अर्थव्यवस्था को निशाना बनाना है। इस बांग्लादेश व्यक्ति ने भेष बदले हुए एफबीआई के एजेंटों से बातचीत में बताया कि उनके अल कायदा से भी रिश्ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed