फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   new restrictions to take on North Korea after missile test

मिसाइल परीक्षण के बाद कोरिया पर नए प्रतिबंधों की तैयारी, ट्रंप ने चीन से कहा- इसे समझाओ

Thu, 30 Nov 2017 06:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 06:36 AM IST
विज्ञापन
new restrictions to take on North Korea after missile test

 नार्थ कोरिया द्वारा नए अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिका अपनी और अपने सहयोगियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।

विज्ञापन


अमेरिका ने कहा है कि नार्थ कोरिया पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार मिसाइल परीक्षण के बाद ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग से फोन पर बात कर हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने चीन से प्योंगयांग पर दबाव बनाकर उसकी उत्तेजक कार्रवाई रुकवाने के लिए कहा। फोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि चीन नार्थ कोरिया को रोकने के लिए अपने सभी उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल करे। इस क्षेत्र में नार्थ कोरिया द्वारा पैदा खतरों से निपटने में अमेरिका पूरी तरह सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण ट्रंप द्वारा उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने व आतंक प्रायोजित देश घोषित करने के बावजूद किया है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह मिसाइल उसके विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में आकर गिरी है।

उत्तर कोरिया के सरकारी टेलीविजन ने किम जोंग-उन के हवाले से इस परीक्षण की घोषणा की। टीवी एंकर री चुन-ही के मुताबिक किम ने कहा कि इस अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल की जद में पूरे अमेरिका को लाकर उत्तर कोरिया एक पूर्ण परमाणु संपन्न देश का दर्जा हासिल चुका है, यह गर्व की बात है।

एक वरिष्ठ कोरियाई अधिकारी ने कहा कि उसके परमाणु कार्यक्रम का एकमात्र निशाना अमेरिका है और बाकी के एशियाई देश यदि उसे उकसाएं नहीं तो वे सुरक्षित हैं।

चीन व रूस समेत कई देशों ने की निंदा

new restrictions to take on North Korea after missile test
Xi Jinping
आर्थिक व राजनयिक दबाव बनाए रखेंगे

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस और रक्षामंत्री जिम मेटिस ने इस परीक्षण को दुनिया के लिए खतरा बताते हुए कहा कि जब तक उत्तर कोरिया अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं कर देता, हम उस पर आर्थिक व राजनयिक दबाव बनाए रहेंगे। 

चीन व रूस समेत कई देशों ने की निंदा
उत्तर कोरिया द्वारा किए गए ताजा मिसाइल परीक्षण की निंदा दुनिया के तमाम देशों ने की है। रूस ने इसे उत्तर कोरिया की उकसावे वाली कार्रवाई बताया। रूसी संसद क्रेमलिन की प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि निस्संदेह यह एक निंदनीय कार्रवाई है। जबकि उत्तर कोरिया के मित्र देश चीन ने मिसाइल परीक्षण पर गहरी चिंता जताते हुए उत्तर कोरिया से कहा कि वह तनाव बढ़ाने वाले काम को रोके।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम मेलकम टर्नबुल ने कहा कि वैश्विक शांति के लिए यह कार्रवाई अवैध और खतरनाक है। जापान ने इसे एशिया महाद्वीप पर एक बड़ा खतरा बताया, जबकि दक्षिण कोरिया ने कहा कि इससे पूरे कोरियाई प्रायद्वीप पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed