अब फिंगरप्रिंट से ही चल जाएगा लिंग का पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध की गुत्थी सुलझाने में फिंगरप्रिंट हमेशा बड़ी भूमिका निभाते हैं, लेकिन अब एक नये टेस्ट के जरिये ये और भी अहम हो जाएंगे। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टेस्ट तैयार किया है, जिसमें फिंगरप्रिंट की जांच से ही पता चल जाएगा कि अपराधी पुरुष है या स्त्री।
इस टेस्ट के तहत एमिनो एसिड की जांच की जाती है, जो इंसान के पसीने में उपलब्ध होता है। अमेरिकी की स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क के शोधकर्ताओं ने इस नये टेस्ट को खोजा है। दरअसल पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के पसीने में एमिनो एसिड की मात्रा कई गुना ज्यादा होती है।
अपराधियों को पकड़ने में मिलेगी मदद
शोधकर्ताओं ने एक प्रयोग के तहत पहले कंप्यूटर टेबल, खिड़की समेत कई जगह फिंगरप्रिंट छोड़े और फिर एमिनो एसिड की मात्रा का परीक्षण किया। इससे आसानी से पता चल गया कि फिंगरप्रिंट पुरुष का है या महिला का।
शोध से जुड़े डॉ. हलमेक कहते हैं कि हम फिंगरप्रिंट को और भी आधुनिक बनाना चाहते हैं, ताकि इसके सहारे ही पता चल सके कि अपराध करने वाला युवा है या बूढ़ा व उसकी जाती अथवा वह कहां का है, इसका भी पता लगाने के लिए फिंगरप्रिंट को तैयार किया जा रहा है।