{"_id":"59c204224f1c1bb0688b56e3","slug":"netanyahu-said-visit-by-modi-to-israel-truly-historic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंजामिन नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी की इजरायल यात्रा ऐतिहासिक ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बेंजामिन नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी की इजरायल यात्रा ऐतिहासिक
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा ऐतिहासिक थी। यह बात उन्होंने यूएन जनरल असेंबली में संबोधन के दौरान कही। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को भी ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन
पढ़ें: इजरायल: पीएम की पत्नी ने खाया 66 लाख रुपये का खाना, हो सकती है पूछताछ
विज्ञापन
इजरायल के पीएम ने कहा कि मोदी की यह विशेषता है कि वे इजरायल और भारत समेत सभी के लिए अंतहीन संभावनाओं के बारे में सोचते हैं। पिछली बार इसी मंच से मैैंने इजरायल में गहरे बदलाव की बात की थी और केवल एक साल के दौरान ही सैकड़ों देशों के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और राष्ट्रपति इजरायल के दौरे पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर इजरायल का कड़ा संदेश, किसी भी परिस्थिति में नहीं करेंगे पाकिस्तान का समर्थन
नेतन्याहू ने कहा, दो देशों के प्रतिनिधियों की इजरायल यात्रा सबसे अहम है। मई में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और जुलाई में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा इजरायल के लिए सबसे ऐतिहासिक थी। वह अपने जीवन में एक बार अंटार्कटिका जाना चाहते हैं।