फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Nawaz Sharif meets John Kerry amid tensions with India

अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले शरीफ, कश्मीर पर मांगी मदद

Tue, 20 Sep 2016 06:19 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
एजेंसी/ न्यूयॉर्क Updated Tue, 20 Sep 2016 06:19 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif meets John Kerry amid tensions with India
- फोटो : indianexpress

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को सुलझाने के लिए अमेरिका से मदद मांगी है। साथ ही उन्होंने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन और हत्या के आरोपों का मसला उठाया है। शरीफ ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से मिले और इस दौरान कश्मीर का मसला उठाया।

विज्ञापन


शरीफ ने कहा कि कश्मीर में 107 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, हजारों जख्मी हुए और वहां मानवाधिकारों का लगातार उल्लंघन हो रहा है। शरीफ ने केरी को यह भी याद दिलाया कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाकिस्तान और भारत के बीच विवाद और द्विपक्षीय मसले सुलझाने में अहम भूमिका निभाने का वादा किया था। बकौल शरीफ, ‘मुझे उम्मीद है कि अमेरिकी प्रशासन और विदेश मंत्री केरी पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय मुद्दे सुलझाने में मदद करेंगे।’
विज्ञापन


शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज, विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मलीहा लोढ़ी और अफगान-पाक के लिए अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड ओलसन भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed