{"_id":"594ef2c74f1c1bab388b4904","slug":"nature-of-ties-with-india-and-pakistan-different-says-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के साथ अच्छे संबंध का मतलब पाकिस्तान से खराब संबंध नहीं: व्हाइट हाउस","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत के साथ अच्छे संबंध का मतलब पाकिस्तान से खराब संबंध नहीं: व्हाइट हाउस
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए अमेरिका ने कहा कि इसमें एक देश के साथ अच्छे संबंध का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश से खराब संबंध रहें।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की दोनों देशों के साथ संबंधों की प्रकृति और प्राथमिकता अलग-अलग है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में चल रही तनातनी से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में अमेरिका की भारत और पाकिस्तान दोनों से नजदीकियां हैरान करती हैं।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ प्रशासक ने बताया कि हमारी रणनीति एकदम स्पष्ट है और हम सभी देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के साथ अमेरिका की प्राथमिकताएं और प्रकृति एकदम स्पष्ट है।
विज्ञापन
विश्व समुदाय में भारत की भूमिका और बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हम उसके साथ कूटनीतिक साझेदारी पर आगे बढ़ रहे हैं। हम भारत के इस बढ़ते प्रभाव को और प्रोत्साहित करते हुए भारत के साथ आपसी हितों में सहयोग की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
वहीं पाकिस्तान के साथ संबंधों पर अपना रुख स्पष्ट हुए उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ एक उपयोगी साझेदारी की तलाश कर रहे हैं। दोनों देशों के साथ रिश्तों की प्रकृति अलग है। ऐसे में अमेरिका को दोनों के साथ आगे बढ़ना होगा।