{"_id":"59d7d99b4f1c1bd8538b611f","slug":"nasa-will-send-man-back-to-the-moon-says-american-vice-president-mike-pence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य को फिर से चांद पर भेजेगा नासा: अमेरिकी उपराष्ट्रपति","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मनुष्य को फिर से चांद पर भेजेगा नासा: अमेरिकी उपराष्ट्रपति
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Nasa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन चांद पर फिर से मनुष्य भेजने के लिए नासा को निर्देश देगा। इस बयान को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के विचार के ठीक उलट बताया गया है क्योंकि तत्कालीन राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष एजेंसी नासा को मंगल ग्रह पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था।
विज्ञापन
वॉल स्ट्रीट जर्नल के ओप-एड पेज पर छपे एक लेख और राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद के उद्घाटन अवसर पर अपने भाषण के दौरान पेंस ने कहा, ‘हम नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर सिर्फ पद चिह्न छोड़ने और झंडे गाड़ने के लिए नहीं भेजना चाहते बल्कि एक ठोस ढांचा तैयार करने के लिए भेजेंगे।’
विज्ञापन
वर्जीनिया में पेंस ने स्मीथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम में मीडिया और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। वहीं इस घोषणा को पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के विचारों पर वापस लौटना बताया जा रहा है क्योंकि ओबामा ने जब नासा को मंगल पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था तब बुश ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन