{"_id":"58b44d5b4f1c1bcd56831b00","slug":"nasa-to-send-robotic-space-ship-to-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य पर पहला रोबोटिक अंतरिक्षयान भेजने की तैयारी में नासा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सूर्य पर पहला रोबोटिक अंतरिक्षयान भेजने की तैयारी में नासा
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Tue, 28 Feb 2017 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा अगले साल तक सूर्य पर अपना पहला रोबोटिक अंतरिक्षयान भेजने की योजना बना रहा है। यह यान इस ज्वलनशील तारे के वातावरण का पता लगाने के लिए लगभग 60 लाख किलोमीटर अंदर तक जाएगा। मानव चंद्रमा, मंगल और यहां तक की सुदूर अंतरिक्ष में भी अपने यान भेज चुका है।
विज्ञापन
अब, नासा ‘सोलर प्रोब प्लस मिशन’ के माध्यम से पृथ्वी से 14.90 करोड़ किमी दूर स्थित सूर्य के लिए योजना शुरू करने में लगा है। गोड्डार्ड अंतरिक्ष विमान केंद्र में नासा के शोध वैज्ञानिक एरिक क्रिश्चियन ने कहा कि सूर्य पर जाने के लिए यह हमारा पहला मिशन है। उन्होंने कहा कि हम सूर्य की सतह के बहुत करीब तो नहीं जा सकते हैं मगर इस मिशन के माध्यम से कम से कम हम तीन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के अधिक नजदीक जा पाएंगे।
विज्ञापन
क्रिश्चियन ने कहा कि उम्मीद है कि इस मिशन के माध्यम से हम यह पता लगा पाएंगे कि आखिर सूर्य की सतह इसके वातावरण से अधिक गर्म क्यों नहीं है। गौरतलब है कि सूर्य की सतह को ‘फोटोस्फेयर’ कहते हैं जबकि इसके वातावरण को ‘कोरोना’ कहा जाता है।
विज्ञापन
नासा के अनुसार, सूर्य की सतह का तापमान केवल 5,500 डिग्री सेल्सियस है जबकि इसके ऊपरी वातावरण का तापमान लगभग 20 लाख डिग्री सेल्सियस है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक यह भी जानना चाहते हैं कि सौर हवाओं को उनकी गति कैसे मिलती है। इस मिशन से यह भी पता चल सकता है कि सूर्य कई बार इतनी अधिक उर्जा के कण क्यों उत्सर्जित करता है, जो असुरक्षित अंतरिक्षयात्रियों एवं अंतरिक्षयानों के लिए खतरा पैदा करते हैं।