{"_id":"5b7acf0742c7924633076c50","slug":"nasa-hoping-mars-rover-will-work-again-properly","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा को मंगल रोवर के फिर से काम करने की उम्मीद, धूल भरी आंधी के बाद हुआ था ठप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नासा को मंगल रोवर के फिर से काम करने की उम्मीद, धूल भरी आंधी के बाद हुआ था ठप
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा के वैज्ञानिक मानवरहित यान मंगल रोवर के फिर से काम करने को आशान्वित हैं। लाल ग्रह पर आई धूल भरी आंधी के कारण मंगल रोवर पिछले दो महीने से शिथिल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञानियों का मानना है कि धूल भरी आंधी के कारण रोबोटिक ऑपरचुनिटी रोवर का अभियान प्रभावित हुआ है। नासा द्वारा बयान में कहा गया कि मंगल पर धूल भरी आंधी थम चुकी है। इसका मतलब यह हुआ कि वायुमंडल से धूल नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन
आसमान जल्द ही खुल जाएंगे और सूर्य की किरणें लाल ग्रह पर पहुंचनी शुरू हो जाएगी। इससे मंगल रोवर के रिचार्ज होने की उम्मीद है और उससे संपर्क का प्रयास तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
नासा ने बताया कि दो महीने से लाल ग्रह पर अकस्मात धूल भरी आंधी तीव्र गति से चल रही है और इससे इस ग्रह पर सूर्य की किरणों का मार्ग अवरुद्ध हो गया है और करीब 1.4 करोड़ वर्ग मील (3.5 करोड़ वर्ग किलोमीटर) में फैले इलाके में धूल के गुबार की परत-सी बिछ गई है। लेकिन आंधी थमने के बाद जल्द ही रोवर के फिर से काम करने की उम्मीद जताई जा रही है।