फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   nasa discovers earth-like planet orbiting 'cousin' of sun

धरती जैसा एक और ग्रह मिला, हमशक्ल इतना कि चौंक जाएंगे

Fri, 24 Jul 2015 08:32 AM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
nasa discovers earth-like planet orbiting 'cousin' of sun

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सुदूर अंतरिक्ष में पृथ्वी से मिलते जुलते एक ग्रह की खोज की है। उसका दावा है कि अंतरिक्ष में खोजे गए धरती जैसे ग्रहों में यह धरती की स्थितियों से सबसे ज्यादा मिलता-जुलता ग्रह है।

विज्ञापन


नासा के मुताबिक, यह ग्रह अपने सूरज की परिक्रमा ठीक उतनी ही दूरी से कर रहा है, जितनी दूरी से हमारी धरती सूरज का चक्कर लगा रही है। यह ग्रह न सिर्फ गोल्डीलॉक्स जोन में है, बल्कि इसका सूरज भी हमारे सूरज से भी मिलता जुलता है।
विज्ञापन


हालांकि यह करीब 1.5 अरब वर्ष पुराना है। यह हमारे सूरज से चार फीसदी बड़ा और 20 फीसदी ज्यादा चमकीला है। यह ग्रह हमारी धरती से 1,400 प्रकाश वर्ष दूर है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह स्थिति इस ग्रह पर जीवन की संभावनाओं की सर्वोत्तम अवस्था है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का नाम केप्लर 452बी रखा है। इसे नासा के केप्लर स्पेस टेलीस्कोप ने खोजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है गोल्डीलॉक्स जोन

nasa discovers earth-like planet orbiting 'cousin' of sun

अंतरिक्ष में गोल्डीलॉक्स जोन उस क्षेत्र को कहते हैं जहां जीवन की संभावना वाले ग्रह पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक गोल्डीलॉक्स जोन में पाए जाने वाले ग्रह पर तापमान जीवन के लिए अनुकूल यानी बिल्कुल आदर्श स्थिति में होता है।

ऐसे ग्रहों की सतह पर पानी की भरपूर मात्रा होती है और यहां एलियन जैसे प्राणियों के पाए जाने की पूरी संभावना होती है। वैज्ञानिकों ने इस तरीके का इस्तेमाल यूरेनस की मौजूदगी के बारे में पता लगाने के लिए किया था।

धरती से 20 फीसदी ज्यादा चमकीला है केपलर 452बी

nasa discovers earth-like planet orbiting 'cousin' of sun

:- यह हमारी धरती से 1400 प्रकाश वर्ष दूर है
:- करीब 1.5 अरब वर्ष पुराना है
:- पृथ्वी से 60 फीसदी बड़ा है केप्लर-452 बी ग्रह
:- इसका परिक्रमण काल 385 दिन का है
:- तापमान धरती जैसा ही, मगर 20 फीसदी चमकीला
:- इसका सूर्य केप्लर-452 पृथ्वी के सूर्य से डेढ़ अरब साल पुराना है यानी हमारा सूर्य साढ़ चार अरब साल पुराना है तो यह छह अरब साल पुराना
:- हालांकि इसके सतह के बारे में जानकारी नहीं लग पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed