{"_id":"5b7bc1f942c792466f4a0f00","slug":"nasa-claims-that-chandrayaan-1-finds-ice-on-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा के वैज्ञानिकों ने चांद पर बर्फ की मौजूदगी का दावा किया, भारत के चंद्रयान-1 से मिली है जानकारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नासा के वैज्ञानिकों ने चांद पर बर्फ की मौजूदगी का दावा किया, भारत के चंद्रयान-1 से मिली है जानकारी
वॉशिंगटन, भाषा
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत द्वारा करीब 10 साल पहले चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया गया था। अब इसी से वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। नासा ने बताया कि चंद्रयान-1 से जानकारी मिली है कि चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्रों के अंधेरे और ठंडे हिस्सों में बर्फ है।
विज्ञापन
सतह पर कुछ मिलीमीटर तक बर्फ मिलने से यह संभावना बनती है कि उस बर्फ का इस्तेमाल भविष्य की चंद्र यात्राओं में संसाधन के रूप में किया जा सकता है। जर्नल पीएनएएस में प्रकाशित शोध के मुताबिक यह बर्फ कुछ-कुछ दूरी पर है और संभवत: बहुत पुरानी है।
विज्ञापन
इससे दुनिया के सामने भारत की साख और भी मजबूत हुई है। इससे पहले चंद्रयान ने ही चांद पर पानी होने की भी पुष्टि की थी। भारत के इस यान से मिली जानकारी के मुताबिक चांद की सतह पर कुछ मिलीमीटर और भी पानी मौजूद हो सकता है। यान से मिली यह जानकारी वैज्ञानिकों के लिए काफी आवश्यक है। इससे चांद पर भेजे जाने वाले मिशन में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि चांद के दक्षिण पोल पर जो गड्ढे मौजूद हैं उनमें बर्फ है। इसके अलावा उत्तर पोल पर भी चौड़ी बर्फ की जानकारी मिली है। अब वैज्ञानिक चंद्रयान से मिली जानकारी की पुष्टि नासा के मून मिनरलॉजी मैपर इंस्ट्रूमेंट से कर रहे हैं।