फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Narendra Modi will not meet with Nawaz:MEA

अमेरिका में नहीं होगी मोदी से नवाज की मुलाकात

Thu, 24 Sep 2015 08:52 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi will not meet with Nawaz:MEA

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदा अमेरिकी दौरे में अपने पाकिस्तानी समकक्ष मियां नवाज शरीफ से द्विपक्षीय बैठक नहीं होगी। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने संवाददाताओं को बताया, ‘अब तक ऐसी किसी द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम नहीं है।’

विज्ञापन


दिलचस्प बात है कि मोदी और मियां नवाज शरीफ यहां वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में ठहरेंगे। जब विकास स्वरूप से पूछा गया कि क्या जान बूझकर यह पक्का करने की कोशिश की गई है कि दोनों नेताओं के रास्ते न मिलें ? इस पर उन्होंने नकारात्मक जवाब दिया।
विज्ञापन


विकास स्वरूप ने कहा, ‘जान बूझकर ऐसी कोई कोशिश नहीं होगी कि मोदी और नवाज शरीफ के रास्ते न मिलें। यदि दोनों हाथ मिलाते हैं तो आप देख लेंगे। अगर और कुछ होता है तो भी आप उसे देखेंगे।’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का शुक्रवार शाम न्यूयॉर्क पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा मोदी-नवाज का कार्यक्रम

Narendra Modi will not meet with Nawaz:MEA

नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को सतत विकास सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन की मेजबानी संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून करेंगे। इस सम्मेलन में नए और महत्वाकांक्षी 2015 के बाद के विकास एजेंडे को स्वीकार किया जाएगा।

मियां नवाज शरीफ 27 सितंबर को एक उच्च बैठक को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी 26 और 27 सितंबर को कैलिफोर्निया में होंगे और 28 सितंबर को न्यूयॉर्क वापस लौट आएंगे। मोदी तब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे और संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में उच्च स्तरीय शांति स्थापना शिखर सम्मलेन में शिरकत करेंगे।

नवाज शरीफ भी इस सम्मलेन में शिरकत करेंगे। विभिन्न मुल्कों के नेताओं का बहुपक्षीय जमावड़ा मोदी और नवाज शरीफ को आमने-सामने होने का मौका मुहैया करा सकता है।

नरेंद्र मोदी अमेरिका के अपने दूसरे दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। मोदी 28 सितंबर देर रात अथवा 29 सितंबर तड़के वापस भारत के लिए रवाना होंगे लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ यहीं रुकेंगे।

नवाज शरीफ 30 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इससे अगले दिन यानी पहली अक्तूबर को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनिया भर के नेताओं के जमावड़े को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed