टॉप रिपब्लिकन नेता ने की ट्रंप-मोदी की तुलना, पढ़िए क्या-क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक टॉप रिपब्लिकन नेता नीट गिंग्रिच ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की तुलना की है। उन्होंने कहा है कि मोदी और ट्रंप दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में फिट हैं। गिंग्रिच के अनुसार अमेरिका और भारत के संबंधों को ये दोनों नेता मिलकर एक नए मुकाम पर ले जाएंगे।
वे बोले कि मोदी और ट्रंप दुनिया को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाएंगे। गिंग्रिच ने यह बात रिपब्लिकन हिंदू कोअलिशन की तरफ से आयोजित ब्रेकफास्ट में कही। जहां एक ओर उन्होंने ट्रंप को अमेरिका की सुरक्षा को लेकर एक टफ नेता बताया, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी को भारत को लेकर बेहद सतर्क नेता कहा।
आपको बता दें कि गिंग्रिच को ट्रंप का बेहद ही करीबी माना जाता है। साथ ही गिंग्रिच उन अमेरिकी नेताओं में से हैं जिन्होंने गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अच्छे संबंध विकसित कर लिए थे।
ट्रंप-मोदी को साथ देखकर हैरान रह जाएंगे लोग
पूर्व स्पीकर गिंग्रिच ने कहा है कि मोदी जानते हैं कि कैसे दोनों देशों के लोगों को करीब लाना है और दोनों बातचीत करना भी अच्छे से जानते हैं। गिंग्रिच का मानना है कि जब ट्रंप राष्ट्रपति बनेंगे और मोदी-ट्रंप साथ बैठकर बात करेंगे तो लोग हैरान रह जाएंगे। गिंग्रिच का कहना है कि दोनों ही नेता आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और एक दूसरे को पसंद भी करते हैं।
मोदी की तारीफ करते हुए गिंग्रिच ने कहा है कि वह एक पेशेवर राजनीतिज्ञ हैं और ट्रेड के साथ-साथ उद्यमशीलता के मामले में भी बेहद ही कामयाब नेता हैं। गुजरात में मोदी की तरफ से किए गए कामों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी भारत को बिजनस लायक देश बनाने के लिए काफी काम कर रहे हैं। इनता ही नहीं, मोदी रेड टेप और नौकरशाही को कम करने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।