फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Namo APP Scandal : US company refuses to sell data

नमो एप विवाद : अमेरिकी कंपनी ने किया डाटा बेचने से इनकार

Tue, 27 Mar 2018 07:35 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Tue, 27 Mar 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
Namo APP Scandal : US company refuses to sell data
नमो एप
अमेरिका स्थित एनालिटिक्स कंपनी ने साफ किया है कि वह न डाटा बेचती है, न किराये पर देती है और न री-मार्केट करती है। यह कंपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक मोबाइल ऐप नमो ऐप के जरिये डाटा हासिल करने के आरोप का सामना कर रही है। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया की कंपनी क्लेवरटैप के सह संस्थापक आनंद जैन ने ईमेल से भेजे जवाब में कहा, कंपनी के कर्मचारियों की पहुंच पब्लिशर की ओर से एकत्रित डाटा तक नहीं है। उनसे पूछा गया था कि क्या कंपनी नमो ऐप के डाटा तक पहुंच सकती है। पांच साल पुराने इस स्टार्टअप की स्थापना तीन भारतीयों ने की थी।
विज्ञापन


कंपनी पर एक अनाम शोधकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह मोदी ऐप के यूजर के निजी डाटा जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, उपकरण की सूचना और लोकेशन आदि का डाटा एकत्रित कर रही है और वह भी बिना यूजर की जानकारी के। आरोप लगाया गया है कि क्लेवरटैप इस डाटा से फायदा उठा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता ने इलियट एडरशन छद्य नाम से ट्वीट किया, जब आप नमो ऐप में प्रोफाइल बनाते हैं, तो आपकी डिवाइस की सारी जानकारी (ओएस, नेटवर्क, कैरियर) और निजी जानकारी (ईमेल, तस्वीर, जेंडर, नाम) तुरंत यूजर की सहमति के बिना तीसरे पक्ष एक वेबसाइट को चली जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed