फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Naked Trump statues draw dozens of onlookers in US cities

न्यूयॉर्क में दिखा डॉनल्ड ट्रंप का न्यूड स्टैच्यू, हैरान हुए लोग पर खूब लीं सेल्फी

Fri, 19 Aug 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
Naked Trump statues draw dozens of onlookers in US cities
डॉनल्ड ट्रंप की न्यूड स्टैच्यू - फोटो : रॉयटर्स
अमेरिकी शहरों में रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप के स्टैच्यू चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इन स्टैच्यू में ट्रंप को न्यूड दिखाया गया है और लोगों को उसके साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया। न्यू यॉर्क और कई अन्य शहरों में उनकी स्टैच्यू सार्वजनिक स्थानों पर मिली तो जमकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि गोरा रंग, मोटा पेट , छोटी अंगुलियां और अधूरे गुप्तांग वालीं इन स्टैच्यू को जिस आर्टिस्ट ने बनाया है, उसने इन्हें 'इंपेरर हैज नो बॉल्स' नाम दिया है। 
विज्ञापन


कलाकारों के एक संगठन 'इनडिक्लाइन' ने ट्रंप के इन स्टैच्यू की जिम्मेदारी ली है। संगठन का कहना है कि जिंजर नाम के एक मूर्तिकार से इन्हें तैयार कराया गया है और ये न्यू यॉर्क के अलावा सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजेलिस, सियटल और क्लीवलैंड में लगाई गई हैं।  हालांकि स्थानीय प्रशासन ने यह कहते हुए इन स्टैच्यू को हटवा दिया है कि इन्हें लगाने से पहले अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन


'इनडिक्लाइन' संगठन ने इस बारे में बयान जारी कर कहा है, ' ये स्टैच्यू कुछ पुराने बुरे ख्वाबों को दिखाती हैं। ये दिखाती कि राष्ट्रपति बनने के लिए डॉनल्ड ट्रंप ने खूब भ्रम फैलाने की कोशिशें कीं। इन कोशिश को हम पीछे मुड़कर देखना और उन पर हंसना चाहते थे। इसलिए हमने इन स्टैच्यू को लगवाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed