{"_id":"5775fffe4f1c1b943479aa14","slug":"naked-man-jumps-off-the-building-shouting-donald-trump-s-nameattack","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर सीढ़ियों से कूद गया नग्न आदमी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर सीढ़ियों से कूद गया नग्न आदमी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
'डोनाल्ड ट्रंप तुम कहां हो?' और नग्न शख्स ने लगा दी छलांग
- फोटो : ndtv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नग्न आदमी ने कहा 'डोनाल्ड ट्रंप तुम कहां हो' और ऊंची सीढ़ियों से कूद गया। ये देख सब सब सन्न रह गए। उसने बदन पर कुछ भी नहीं पहना था। वो तेजी से दौड़ता हुआ आ रहा था और बार-बार ट्रंप का नाम ले रहा था।
विज्ञापन
बेहद हैरानी भरा मामला न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक नग्न शख्स डिस्काउंट ब्रॉडवे टिकट बूथ से सटी सीढ़ियों की कगार पर चढ़ गया और वहीं से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो घटना से पहले पुलिस वालों ने नग्न शख्स से बात करने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना, वह केवल ट्रंप के नाम की रट लगा रहा था। वह यही कह रहा था "डोनाल्ड ट्रंप तुम कहो?''
विज्ञापन
शख्स की हरकत किसी को समझ नहीं आ रही थी, पुलिस भी घटना के पीछे पूरी बात बताने में नाकाम रही।
पुलिस ने इतना बताया कि नग्म शख्स करीब 16 फीट की ऊंचाई से कूदा, जिससे उसकी एक कोहनी में जख्म हो गया। घालय शख्स को पुलिस तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। पुलिस की मानें तो उसकी हालत में सुधार होने पर पागलों के डॉक्टर को दिखाया जाएगा।
बता दें डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार हैं। ट्रंप अपने ज्वलंत बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं।