{"_id":"69acdef8-62d5-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"mystery-over-death-of-a-lottery-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी जीतने वाले की मौत का रहस्य","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
लॉटरी जीतने वाले की मौत का रहस्य
Updated Mon, 21 Jan 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोचिए किसी की 425,000 डॉलर यानी करीब दो करोड़ रुपए से भी ज़्यादा की लॉटरी लग जाए लेकिन ये पैसे मिलने से ठीक एक रात पहले उस व्यक्ति की मौत हो जाती है और बाद में पता चलता है कि उनके शरीर में साइनाइड का स्तर ज़्यादा था।
विज्ञापन
अमेरिका में रहने वाले 46 वर्षीय भारतीय मूल के ऊरूज खान के साथ ऐसा ही हुआ। जून 2012 में लॉटरी लगने का पता चला और 19 जुलाई को लॉटरी का पैसा मिलना था। पर एक दिन पहले अचानक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पहले उसे प्राकृतिक कारणों से हुई मौत माना जा रहा था लेकिन बाद में एक रिश्तेदार की शिकायत के बाद टेस्ट हुआ। तब पता चला कि उनकी मौत ज़हर से हुई है। उनके शरीर में साइनाइड का स्तर काफी ज़्यादा था।
विज्ञापन
निकाला गया शव
इसके बाद से ही अमेरिका की ये घटना सुर्खियों में बनी हुई है कि क्या ये ज़हर उरूज खान ने खुद निगला, उनके शरीर में इनजेक्ट किया गया या सूँघा या सुँघाया गया।
अब शिकागो में अधिकारियों ने उनका शव कब्र से निकाला है और दूसरी बार अटॉप्सी की है।
उरूज खान ने जून में लॉटरी जीती थी और बेहद खुश थे। तब उन्होंने कहा था कि वे कुछ पैसे अपने बिज़नेस में लगा देंगे और कुछ बच्चों के अस्पताल को दान में देंगे।
लेकिन उनकी अचानक हुई मौत कई सवाल छोड़ गई है। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि उरूज की पैसों के लिए हत्या तो नहीं की गई।
उरूज की पत्नी शबाना अंसारी हैं। लेकिन पहली शादी से उरूज की 17 साल की बेटी भी है। शबाना और उनके पिता ने उरूज की मौत में हाथ होने से इनकार किया है।
मुख्य मेडिकल निरीक्षक ने बताया है उरूज का शव निकालने के बाद हर अंग, बाल और नाखूनों के नमूने लिए गए हैं और नतीजे आने में कई हफ्तों का वक़्त लगेगा। उरूज खान के कई ड्राइ क्लीनिंग स्टोर थे।