फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   muslims should be stop enter in america

'अमेरिका में मुसलमानों के आने पर रोक लगे'

Tue, 08 Dec 2015 01:18 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
muslims should be stop enter in america

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में मुसलमानों के आने पूरी तरह रोक लगा देनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कैलिफोर्निया में हालिया गोलीबारी के बाद ये बात कही है। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि सर्वे दिखाते हैं कि अमेरिकी लोगों के प्रति मुसलमानों की नफ़रत देश को ख़तरे में डाल सकती है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस ने ट्रंप के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्रंप के बयान को 'ग़ैर-अमेरिकी' बताया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि ट्रंप का बयान अमेरिकी मूल्यों और उसके राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुसलमान दंपति की गोलीबारी में मारे गए थे 14 लोग

muslims should be stop enter in america

पिछले दिनों कैलिफोर्निया के सैन बर्नारडिनो एक मुसलमान दंपति की गोलीबारी में 14 लोग मारे गए थे।

ट्रंप ने कहा, "विभिन्न सर्वेक्षणों पर ग़ौर किए बिना भी ये बात साफ़ दिखती है कि उनकी नफ़रत की कोई तुलना नहीं की जा सकती है। ये नफ़रत कहां से आई और क्यों आई, ये हमें तय करना होगा।"

इससे पहले, ट्रंप अमेरिका में मुसलमानों की विशेष निगरानी करने का सुझाव दे चुके हैं। लेकिन अब अमेरिका में आने वाले मुसलमान पर्यटकों तक पर रोक लगाने वाली बात कह कर उन्होंने नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed