फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   muslims are unfit to be president of amercia

'मुसलमान राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं'

Mon, 21 Sep 2015 02:08 PM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
muslims are unfit to be president of amercia

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड में शामिल बेन कार्सन का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि किसी मुसलमान को अमेरिका का राष्ट्रपति होना चाहिए।

विज्ञापन


एनबीसी चैनल से उन्होंने कहा, "मैं इस बात की वकालत नहीं करूंगा कि किसी मुसलमान के हाथ में देश की बागडौर सौंप दी जाए। मैं इससे बिलकुल भी सहमत नहीं हूँ।''
विज्ञापन


रिटायर न्यूरोसर्जन बेन कार्सन रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड में आगे चल रहे हैं।रिपब्लिकन पार्टी के ही अग्रणी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के एक समर्थक को ओबामा को मुसलमान कहने से न रोकने की वजह से काफी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर है कर्सन

muslims are unfit to be president of amercia

आलोचना के बाद ट्रंप ने कहा है कि ओबामा का बचाव करना उनकी जिम्मेदारी नहीं है।अब बेन कार्सन ये कहकर सुर्खियों में आए हैं कि मुसलमान राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति का धर्म देश के संविधान के साथ जुडा होना चाहिए।अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा खुद को ईसाई बताते रहे हैं। ओबामा का जन्म हवाई में हुआ था और उनकी माँ अमरीकी हैं जबकि पिता कीनियाई थे।

ट्रंप ने 2011 में ओबामा को चुनौती दी थी कि वो अपना जन्म प्रमाण पत्र पेश करके साबित करे कि उनका जन्म कीनिया में नहीं हुआ है।ओबामा ने अपना जन्म प्रमाण पत्र पेश कर दिया था।एक ताजा चुनावी सर्वे के मुताबिक बेन कार्सन रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दौड में तीसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed