{"_id":"58b120354f1c1bb00db230bd","slug":"muhammad-ali-jr-son-of-boxer-muhammad-ali-detained-by-immigration-officials-at-florida-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: मुस्लिम होने की वजह से बॉक्सर मोहम्मद अली के बेटे को हिरासत में लिया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US: मुस्लिम होने की वजह से बॉक्सर मोहम्मद अली के बेटे को हिरासत में लिया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : The Courier-Journal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज बॉक्सर मोहम्मद अली के बेटे ने बड़ा खुलासा किया है। मोहम्मद अली जूनियर ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रतिबंध को लेकर जारी किए गए कार्यकारी आदेश के बाद फ्लोरिडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
मोहम्मद अली जूनियर ने बताया कि उनसे पूछा गया कि क्या आप मुस्लिम हैं? उन्होंने बताया कि वे 7 फरवरी को अपनी मां के साथ जमैका से आ रहे थे। तभी इमीग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लोरिडा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि, मेरे खिलाफ कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड ना होने और अमेरिकी पासपोर्ट होने के बावजूद भी धर्म पूछा गया।