फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Move to Canada! kanada’s immigration website crashed as Donald Trump approached victory

ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही क्रैश हुई कनाडा की प्रवासी वेबसाइट, खूब सर्च हुआ 'मूव टू कनाडा'

Thu, 10 Nov 2016 05:00 AM IST
एजेंसी/ टोरंटो
एजेंसी/ टोरंटो Updated Thu, 10 Nov 2016 05:00 AM IST
विज्ञापन
Move to Canada! kanada’s immigration website crashed as Donald Trump approached victory
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Getty Images
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बीच कनाडा का प्रवासी वेबसाइट क्रैश हो गया। इन दोनों ही घटनाओं को सोशल मीडिया बहुत ही मजे के साथ जोड़कर दिखा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के बढ़त बनाने की खबरों के साथ कनाडा का प्रवासी वेबसाइट क्रैश हो गया। समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार, इसकी कोई निश्चितता नहीं है कि इन दोनों खबरों में समानता हो, मगर यह अनेक अमेरिकियों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। हर चुनाव में पसंदीदा परिणाम ना आने पर ऐसी चर्चा होती है और यह कोई बड़ी बात नहीं होगी कि बहुत से निराश वोटर ऐसे विकल्पों पर विचार कर रहे हों। 
विज्ञापन


गूगल ट्रेंड्स के आंकड़े भी दिखा रहे हैं कि फ्लोरिडा और ओहियो जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में ट्रंप की जीत सुनिश्चित होने के बाद गूगल पर मूव टू कनाडा के सर्च काफी ऊपर नजर आने लगे। इस पर अभिनेता और कॉमेडियन बेन स्कॉर्ट्ज ने ट्वीट किया कि मैं इसे एक जोक के रूप में लिखने जा रहा था मगर मैंने देखा कि यह सच था। कनाडा का नागरिक और प्रवासी साइट रात के 8 बजे क्रैश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed