{"_id":"1b81f8bb58dd1fe1b7a827184c26369b","slug":"mother-of-american-journalist-apeals-to-free-her-son-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी पत्रकार की मां ने चरमंथियों से की बेटे रिहाई की मांग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी पत्रकार की मां ने चरमंथियों से की बेटे रिहाई की मांग
Updated Thu, 28 Aug 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों के कब्जे में चल रहे अमेरिकी पत्रकार स्टीवन सॉटलॉफ की मां ने उनकी रिहाई की अपील की है।
विज्ञापन
शर्ली सॉटलॉफ ने अपनी वीडियो अपील सीधे इस्लामिक स्टेट के नेता अबु बक्र अल-बगदादी से की है। स्टीवन सॉटलॉफ को उस वीडियो के अंत में दिखाया गया है जिसमें अमेरिकी पत्रकार जेम्स फॉली की हत्या दिखाई गई है।
उस वीडियो में एक चरमपंथी कह रहा है कि सॉटलॉफ की जिंदगी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अगले कदम पर निर्भर करेगी। अमेरिका ने हाल ही में इराक में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।
विज्ञापन
वीडियो संदेश में शर्ली सॉटलॉफ ने अपने पुत्र को एक ऐसा पत्रकार बताया है जो मध्य-पूर्व में 'तानाशाहों के हाथों मुसलमानों के दमन' को उजागर करता रहा है।
वह अपने वीडियो संदेश में कहती हैं, "स्टीवन अमेरिकी सरकार की कार्रवाईयों को प्रभावित नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि आप यानी खलीफा जीवनदान दे सकते हैं। मैं आपसे अपने बच्चे की रिहाई की मांग करती हूं।"
विज्ञापन
पिछले हफ़्ते सामने आए वीडियो में स्टीवन सॉटलॉफ को अंत में दिखाया गया था।
वीडियो के अंत में चरमपंथी सॉटलॉफ का कॉलर पकड़कर कहता है, "ओबामा, इस अमेरिकी नागरिक की ज़िंदगी आपके अगले कदम पर निर्भर है।"