फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   More than two lac American soldiers travelling on different Mission

देश से बाहर किस मिशन पर हैं दो लाख अमरीकी सैनिक

Sun, 18 Mar 2018 03:49 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 18 Mar 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
More than two lac American soldiers travelling on different Mission
us army

पिछले साल अक्टूबर महीने में नाइजर में घात लगाकर हुए हमले में चार अमरीकी सैनिक मारे गए थे। ये अमरीकी सैनिक माली की सीमा पर एक ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे। अमरीका के लिए यह किसी झटके से कम नहीं था। पश्चिम अफ्रीका का यह ऐसा इलाका है जहां शायद ही किसी को पता था कि यहां भी अमरीकी सैनिकों का अभियान चल रहा है। ब्रह्मांड के सबसे ताकतवर देश अमरीका के दो लाख से ज्यादा सैनिक दुनिया भर के 180 देशों में फैले हुए हैं। हालांकि इनमें से केवल सात देश ही हैं जहां अमरीकी सैनिक सक्रिय रूप से सैन्य अभियान में शामिल हैं।

विज्ञापन


यह बात एक गोपनीय रिपोर्ट से सामने आई है जिसे ट्रंप सरकार ने अमरीकी कांग्रेस को भेजी थी। यह रिपोर्ट न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी है। हम आपको यहां उन सात देशों के बारे में बता रहे हैं-
विज्ञापन


अफगानिस्तान 
अफगानिस्तान में 13,329 अमरीकी सैनिक हैं। 11 सितंबर, 2001 को वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क में तालिबान और अल-कायदा के हमले के बाद अमरीकी सैनिकों को यहां भेजा गया था। अमरीका को यहां तालिबान से लंबी लडाई लड़नी पड़ी है, लेकिन अब भी युद्ध खत्म नहीं हो पाया है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमरीका के लिए अफगानिस्तान की लड़ाई अब भी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। अमरीका को यहां अल-कायदा, तालिबान, इस्लामिक स्टेट और हक्कानी नेटवर्क से कड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इराक
सद्दाम हुसैन के अंत के बाद इराक़ में अमरीकी सेना अब इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से जू़झ रही है। सद्दाम हुसैन के मारे जाने के बाद से इराक़ बुरी तरह से अशांत है और इस्लामिक स्टेट के कारण देश भर में हिंसा जारी रही। हालांकि यह हिंसा अब भी नहीं थमी है और अमरीकी सैनिक यहां भी इस्लामिक स्टेट के लडाकों से जूझ रहे हैं।

सीरिया
सीरिया में अमरीका के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय बलों ने 2017 में लाखों लोगों को चरपंथियों के कब्जे से मुक्त कराया है। इराक और सीरिया में चरमपंथी समूहों के 98 फीसदी कब्जे को खत्म कर दिया गया है। सीरिया में कम से कम डेढ़ हजार सैनिक मौजूद हैं और ये अपने अभियानों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि सीरिया में अब भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है और अमरीका के बरक्स रूस दूसरा पक्ष बनकर मैदान में खडा है।

यमन
अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी यमन में भी है। ये यहां भी अल-कायदा से मोर्चा ले रहे हैं। ट्रंप सरकार ने अमरीकी कांग्रेस को जो रिपोर्ट भेजी है उसमें बताया गया है कि अमरीका आंशिक रूप से यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले बल को मदद कर रही है। यह मदद केवल सैन्य स्तर पर ही नहीं है बल्कि खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के स्तर पर भी है।

सोमालिया
सोमालिया में अमरीका के 300 लोग हैं। ये सोमालिया स्थित चरमपंथी संगठन अल-शबाब के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। 1993 में सोमालिया में अमरीकी बलों को कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा था। तब अमरीकी सैनिक मोहम्मद फराह अईदीद को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे थे। इस ऑपरेशन के दौरान ही साबित हो गया था कि सोमालिया में सैन्य अभियान चलाना कितना मुश्किल है। इस अभियान में 18 अमरीकी सैनिका मारे गए थे।

लीबिया
लीबिया में अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी बहुत छोटी है। अमरीकी कांग्रेस को भेजी रिपोर्ट में ट्रंप प्रशासन ने बताया है कि अमरीकी सैनिक इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहे हैं। लीबिया में गद्दाफी का शासन खत्म होने के बाद से यहां अशांति का माहौल बना हुआ है।


नाइजर
नाइजर में अमरीका के करीब 500 सक्रिय सैनिक मौजूद हैं। अक्टूबर 2017 में चार अमरीकी सैनिकों के मारे जाने के बाद से यहां इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान जारी है। अमरीका में इन सैनिकों की मौत को लेकर बहस भी हो रही है। अमरीका के लिए पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में सैनिकों मौजदूगी बिल्कुल नई बात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed