फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   More than half of the terror attacks in 2017 were in five countries of Asia: U.S. State Department

भारत समेत इन पांच एशियाई देशों में पिछले साल हुए सबसे ज्यादा आतंकवादी हमले : अमेरिका

Thu, 20 Sep 2018 11:42 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
More than half of the terror attacks in 2017 were in five countries of Asia: U.S. State Department
ISIS
आतंकवाद से पूरी दुनिया जूझ रही है। लेकिन अमेरिका की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में भारत समेत एशिया के पांच देशों में सबसे ज्यादा हमले हुए हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग की गुरुवार को जारी की गई सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में हुए आतंकवादी हमलों का शिकार सबसे ज्यादा भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक और फिलीपीन हुए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा है कि 2017 में दुनिया में हुए कुल आतंकवादी हमलों में 59 प्रतिशत हमले भारत और पाकिस्तान सहित एशिया महाद्वीप के पांच देशों में हुए। 

हालांकि, पहले के मुकाबले पिछले वर्ष पूरी दुनिया में हुए आतंकवादी हमलों की संख्या में 23 प्रतिशत की कमी आयी है। इसी तरह, आतंकवादी हमलों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या भी 27 प्रतिशत कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय में आतंकवाद रोधी विभाग के समन्वयक नाथन सेल्स ने गुरुवार को एक कांफ्रेंस कॉल के दौरान संवाददाताओं से कहा कि इराक में आतंकवादी हमलों और उससे होने वाली मौतों में कमी आने के चलते आतंकवादी हिंसक घटनाओं का प्रतिशत कम हुआ है।


उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि 2017 में दुनिया के 100 देशों में आतंकवादी हमले हुए हैं, लेकिन वे भौगोलिक रूप से केंद्रित रहें। कुल हमलों में से 59 प्रतिशत हमले पांच देशों में हुए हैं। इन देशों में अफगानिस्तान, भारत, इराक, पाकिस्तान और फीलीपीन शामिल हैं।

इसी तरह आतंकवादी हमलों में पांच देशों अफगानिस्तान, इराक, नाइजीरिया, सोमालिया और सीरिया में सबसे ज्यादा कुल 70 प्रतिशत मौतें हुई हैं।’’ (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed