फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   more than 300 US News Papers Will Print editorials Against Anti-Media Policy Of donald Trump

ट्रंप पर 300 से ज्यादा अखबारों ने शुरू किया संपादकीय हमला

Fri, 17 Aug 2018 05:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
more than 300 US News Papers Will Print editorials Against Anti-Media Policy Of donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा देश के समाचार पत्रों को फर्जी और पत्रकारों को जनता का दुश्मन कहे जाने के बाद बृहस्पतिवार को अखबारों ने ट्रंप के खिलाफ श्रंखलाबद्ध संपादकीय लिखे। न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार गेल कोलिंस ने संपादकीय को शुरू करते ही लिखा कि मैं इस बात को लेकर चिंतित हू्ं कि जब मेरी मौत होगी तो मेरी श्रद्धांजलि में कहा जाएगा कि किसी समय मुझे डोनाल्ड ट्रंप ने ‘एक कुत्ता’ कह चुके हैं।

विज्ञापन


बोस्टन ग्लोब ने देश के अखबारों को प्रेस के लिए खड़े होने और इस संबंध में संपादकीय प्रकाशित करने को कहा था। ग्लोब के ओपेड संपादक मार्जोरी प्रिचर्ड के मुताबिक, करीब 350 समाचार संगठनों ने इसमें शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन


सेंट लुईस में पोस्ट डिस्पैच ने संवाददाताओं से ‘सच्चा देशभक्त’ बनने का आव्हान किया। द शिकागो सन-टाइम्स ने बताया कि यह माना जा रहा है कि अधिकांश अमेरिकी जानते हैं कि ट्रंप अनर्गल बात कर रहे हैं। एनसी ऑब्जर्वर के फयेट्टेविल ने कहा, हमें उम्मीद है कि ट्रंप रुक जाएंगे लेकिन ज्यादा उम्मीद नहीं लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्थ कैरोलिना के समाचारपत्र ने कहा, ‘इसके बजाए, हम उम्मीद करते हैं कि सभी राष्ट्रपति के समर्थकों को इस बात का एहसास होगा कि वे क्या कर रहे हैं। वह जो चाह रहे हैं इसके लिए वास्तविकता से छेड़छाड़ कर रहे हैं।’ कुछ समाचार पत्रों ने अपने मामले को बताने के लिए इतिहास से मिले सबक का इस्तेमाल किया है। ऐसे समाचार पत्रों में एलिजाबेथटाउन पेन से प्रकाशित होने वाली एलिजाबेथ एडवोकेट शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed