{"_id":"5b9abf76867a557ff47ddc96","slug":"more-than-11-lakh-new-cases-of-cancer-patients-expected-in-this-year-says-iarc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में इस साल अब तक कैंसर के 11 लाख से अधिक नए मरीज आए सामने ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत में इस साल अब तक कैंसर के 11 लाख से अधिक नए मरीज आए सामने
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Updated Fri, 14 Sep 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Cancer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में इस साल अब तक कैंसर के 11 लाख 57 हजार 294 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें महिला मरीजों की संख्या पांच लाख 87 हजार 249 है। इसका खुलासा विश्व स्वास्थ्य संगठन की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) की बुधवार को जारी रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन
कैंसर पर छह साल बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में कैंसर के 1.8 करोड़ नए मरीज सामने आएंगे, जिनमें करीब आधा एशिया में होंगे। वहीं, इस साल दुनिया में कैंसर से 96 लाख लोगों के मरने का अंदेशा है। इनमें आधा से अधिक एशिया के होंगे। 185 देशों में 36 प्रकार के कैंसर की पहचान की गई है। भारत में सबसे अधिक ब्रेस्ट, मुंह, गर्भाशय, फेफड़े और पेट के कैंसर से लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन
भारत में 75 साल की उम्र से पहले...
-9.81 फीसदी है पुरुषों में कैंसर होने की दर, जबकि मौत की दर 7.34 फीसदी है
-9.42 फीसदी है महिलाओं में कैंसर होने की दर, जबकि मौत की दर 6.28 फीसदी है।
दुनिया में ....
-05 में से एक पुरुष को और छह में से एक महिला को है कैंसर
-08 में एक पुरुष और 11 में से एक महिला की कैंसर से हो जाती है मौत
दुनिया में 10 साल में 41 फीसदी बढ़े कैंसर के नए मरीज
वर्ष कैंसर के नए मरीज कैंसर से मौत
2008 1.27 करोड़ 76 लाख
2012 1.41 करोड़ 82 लाख
2018 1.8 करोड़ 96 लाख
यूरोप में दुनिया के एक चौथाई कैंसर मरीज
यूरोप में दुनिया के एक चौथाई कैंसर मरीज हैं। दुनिया में कैंसर से होने वाली कुल मौतों में पांचवां हिस्सा यूरोप का है। अमेरिका में 21 फीसदी कैंसर के मरीज है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 14 फीसदी है। वहीं, एशिया के 57.3 फीसदी और अफ्रीका के 7.3 फीसदी लोगों की कैंसर से मौत होती है। यह आंकड़ा कैंसर के 48.4 फीसदी और 5.8 फीसदी मरीजों से अधिक है। इसका कारण बीमारी का शुरुआत में पता नहीं चलना और बढ़ती मृत्यु दर है।

कैंसर से सबसे पीड़ित देश
उत्तरी अमेरिका, उत्तरी-पश्चिमी यूरोप, डेनमार्क, नीदरलैंड, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और हंगरी
फेफड़े के कैंसर से सबसे अधिक होती है मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, 28 देशों में सबसे अधिक फेफड़े के कैंसर से मरीजों की मौत होती है। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। आईएआरसी के निदेशक क्रिस्टोफर ने कहा कि कैंसर के नए आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इसकी रोकथाम के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। कैंसर पर लगाम लगाने और इससे पीड़ित मरीजों के पूर्ण इलाज के लिए एफिशिएंट प्रिवेंशन एंड अर्ली डिटेक्शन पॉलिसी को जल्द लागू करना जरूरी है।