कानूनी जंग हार गया बंदर, नहीं मिलेगा 'सेल्फी' पर कॉपीराइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको वह बंदर तो याद ही होगा, जिसकी ली गई सेल्फी ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। वह बंदर अपनी ही सेल्फी की कॉपीराइट की अदालती लड़ाई हार गया है। यह मामला विकिपीडिया और बंदर का पक्ष रख रही जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के बीच चल रहा था।
ब्रिटिश नेचर फोटोग्राफर डेविड स्लेटर 2011 में इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर विलुप्त हो रहे मकाऊ बंदरों की तस्वीरें खींच रहे थे। तभी एक बंदर ने उनका कैमरा छीना और इत्तेफाक से अपनी सैकड़ों तस्वीरें खींच बैठा।
बंदर की सेल्फी को विकिपीडिया ने अपने पेज पर इस्तेमाल किया था।
लेकिन यहां जारी है जंग
तस्वीर के चर्चा में आने के बाद उस पर मालिकाना हक को लेकर विकिपीडिया और
स्लेटर के बीच कानूनी जंग शुरू हो गई थी। इसमें पेटा भी कूद पड़ी थी।
2015
में पेटा ने तस्वीर को लेकर सैन फ्रांसिस्को के फेडरल कोर्ट में मुकदमा
दायर किया और दलील दी कि तस्वीर का कॉपीराइट नारुतो नाम के उस बंदर को दिया
जाए, जिसने यह सेल्फी ली है।
संस्था ने कोर्ट को यह भी कहा कि तस्वीर को
मिलने वाले लाभ का इस्तेमाल बंदरों की भलाई के लिए किया जाएगा। पेटा की इन
दलीलों को कोर्ट ने खारिज कर दिया। हालांकि विकिपीडिया और फोटोग्राफर के
बीच अब भी कानूनी जंग जारी है।