फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mohan Bhagwat will address world Hindu Congress in America

अमेरिका में विश्व हिंदू कांग्रेस को संबोधित करेंगे मोहन भागवत

Tue, 04 Sep 2018 08:17 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat will address world Hindu Congress in America

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के शिकागो में होने वाली विश्व हिंदू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) में मुख्य वक्ता होंगे। इस सम्मेलन में दुनियाभर से हिंदू नेता शामिल होंगे। 7 से 9 सितंबर तक होने वाले विश्व हिंदू कांग्रेस में 80 देशों से 2,500 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


भागवत सम्मेलन की थीम ‘सुमनत्रिते सुविक्रांते’ (सामूहिक रूप से चिंतन करें, वीरतापूर्वक प्राप्त करें) पर जोर दे सकते हैं। विश्व हिंदू कांग्रेस के आयोजकों में एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्र स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि आरएसएस प्रमुख दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बसे हिंदुओं के एकजुट होने और मानवता के हित में एक ही तरह से सोचने की जरूरत पर जोर दे सकते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञानानंद ने जोर देकर कहा कि ‘यह कोई धार्मिक सम्मेलन नहीं है। विश्व हिंदू कांग्रेस का मकसद हिंदू समाज को एकजुट करना है। साथ ही समाज के हितों का ख्याल रखना और दुनिया के अन्य वंचित, हाशिये पर रहने वाले समुदायों की मदद करना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेकानंद के भाषण की 125वीं वर्षगांठ पर अमेरिका में नायडू का संबोधन

उपराष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका की पहली यात्रा के दौरान एम. वेंकैया नायडू शिकागो में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन 1893 में धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के भाषण की 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जाएगा। 


कार्यक्रम विश्व हिंदू कांग्रेस के अंतिम दिन किया जाएगा। डब्ल्यूएचसी के संयोजक अभय अस्थाना ने सोमवार को कहा, ‘उपराष्ट्रपति शिकागो में 1893 में स्वामी विवेकानंद के भाषण की 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed