फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   mohan bhagwat says Hindus unite and work to establish a better society

शिकागो में भागवत बोले- हजारों वर्षों से प्रताड़ित हो रहे हैं हिंदू, हमें साथ आना होगा

Sat, 08 Sep 2018 04:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat says Hindus unite and work to establish a better society
Mohan Bhagwat - फोटो : PTI

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को हिन्दु समुदाय से एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए काम करने की अपील की। विश्व हिन्दू सम्मेलन में करीब 2,500 लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि हिन्दू समाज में प्रतिभावान लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


हिन्दू सिद्धांत से प्रेरित अपने संबोधन में भागवत ने कहा, ‘लेकिन वे कभी साथ नहीं आते हैं। हिंदुओं का साथ आना अपने आप में मुश्किल है। अमेरिका के शिकागो में विश्व हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू हजारों वर्षों से प्रताड़ित हो रहे हैं क्योंकि वे अपने मूल सिद्धांतों का पालन करना और आध्यात्मिकता को भूल गये हैं।
विज्ञापन


सभी लोगों के साथ आने पर जोर देते हुए भागवत ने कहा, ‘‘हमें साथ आना होगा।’’

बता दें कि साल 1893 आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने एक ओजस्वी भाषण दिया था जिसकी दुनियाभर में चर्चा हुई थी। विवेकानदं के उस ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।  विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 80 से अधिक देशों के 2,500 हिन्दुओं के हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि नायडू अपने संबोधन में इस बारे में बात करेंगे कि समकालीन विश्व में विवेकानंद की शिक्षाओं की क्या प्रासंगिकता है और विश्व एवं समाज की प्रमुख समस्याओं के समाधान में वह कैसे उपयोगी हो सकती है। 


(इनपुट : भाषा)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed