{"_id":"5b92f96b867a55012c34fd3b","slug":"mohan-bhagwat-says-hindus-unite-and-work-to-establish-a-better-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकागो में भागवत बोले- हजारों वर्षों से प्रताड़ित हो रहे हैं हिंदू, हमें साथ आना होगा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
शिकागो में भागवत बोले- हजारों वर्षों से प्रताड़ित हो रहे हैं हिंदू, हमें साथ आना होगा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को हिन्दु समुदाय से एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए काम करने की अपील की। विश्व हिन्दू सम्मेलन में करीब 2,500 लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि हिन्दू समाज में प्रतिभावान लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
हिन्दू सिद्धांत से प्रेरित अपने संबोधन में भागवत ने कहा, ‘लेकिन वे कभी साथ नहीं आते हैं। हिंदुओं का साथ आना अपने आप में मुश्किल है। अमेरिका के शिकागो में विश्व हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू हजारों वर्षों से प्रताड़ित हो रहे हैं क्योंकि वे अपने मूल सिद्धांतों का पालन करना और आध्यात्मिकता को भूल गये हैं।
विज्ञापन
सभी लोगों के साथ आने पर जोर देते हुए भागवत ने कहा, ‘‘हमें साथ आना होगा।’’
बता दें कि साल 1893 आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने एक ओजस्वी भाषण दिया था जिसकी दुनियाभर में चर्चा हुई थी। विवेकानदं के उस ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 80 से अधिक देशों के 2,500 हिन्दुओं के हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
उम्मीद है कि नायडू अपने संबोधन में इस बारे में बात करेंगे कि समकालीन विश्व में विवेकानंद की शिक्षाओं की क्या प्रासंगिकता है और विश्व एवं समाज की प्रमुख समस्याओं के समाधान में वह कैसे उपयोगी हो सकती है।
(इनपुट : भाषा)