{"_id":"592b69944f1c1b824abdafdc","slug":"mississippi-shooting-police-say-eight-people-killed-suspect-under-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के मिसीसीपी में गोलाबारी, 8 लोगों की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका के मिसीसीपी में गोलाबारी, 8 लोगों की मौत
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 29 May 2017 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिसिसिपी में हुई गोलीबारी की घटना में शेरीफ के एक सहयोगी समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के प्रवक्ता वारेन स्ट्रेन ने बताया कि कल रात ग्रामीण लिंकन काउंटी के तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी की यह घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने कोरी गॉडबोल्ट नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
स्ट्रेन ने बताया कि संदिग्ध के खिलाफ अभी तक कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जांचकर्ता तीनों स्थानों से साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं। संदिग्ध को ब्रुकहैवन से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि संदिग्ध ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में खुद ही इन घटनाओं पर कुछ रौशनी डाली है। अपनी गिरफ्तारी के बाद अखबार को दिए साक्षात्कार में संदिग्ध कोरी गॉडबोल्ट ने कहा,मैंने जो किया है उसके बाद मैं जिंदा रहने के लायक नहीं हूं।
विज्ञापन
साक्षात्कार के वीडियो में दिख रहा है कि हाथों में हथकड़ी पहने संदिग्ध सड़क के किनारे बैठा बातें कर रहा है और उसे अधिकारियों ने घेर रखा है। गॉडबोल्ट ने कहा कि वह अपनी पत्नी और उसके घर वालों से बातें कर रहा था जब किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो में उसने कहा,मैं अपनी बीवी, उसकी मां और उसके सौतेले पिता से अपने बच्चों को घर ले जाने की बात कर रहा था तभी किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। लोग ऐसा ही करते हैं, आपकी जिंदगी में दखल देते हैं। उनलोगों की वजह से उस अधिकारी की जान चली गई। गॉडहोल्ट ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहता था कि पुलिस उसे जिंदा गिरफ्तार करे।