फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   missing number of people increased in the fire in California forest, Trump can go for visit

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग में लापता लोगों की संख्या बढ़ी, ट्रंप कर सकते हैं दौरा

Fri, 16 Nov 2018 01:03 PM IST
भाषा, पैराडाइज (अमेरिका)
भाषा, पैराडाइज (अमेरिका) Updated Fri, 16 Nov 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
missing number of people increased in the fire in California forest, Trump can go for visit
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी सबसे घातक आग में लापता हुए लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 600 से ऊपर पहुंच गई। वहीं बचावकर्मियों ने सात अतिरिक्त मृतकों के अवशेष बरामद किए हैं। इन सात मृतकों का पता लगने के साथ ही कैंप फायर में मारे गए कुल लोगों की संख्या 63 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों की सूची में शामिल लोगों की संख्या 300 से 631 पर पहुंच गई जब जांचकर्ताओं ने वापस जाकर उन आपात कॉल की समीक्षा की जो उत्तर कैलिफोर्निया में आठ नवंबर को लगी कैंप फायर के दौरान किये गए थे।
विज्ञापन


वहीं, दक्षिणी कैलिफोर्निया के मलीबू में लगी दूसरी आग वूलसे फायर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आग के पीड़ितों से मिलने के लिए शनिवार को पश्चिमी राज्य का दौरा कर सकते हैं। इसे राज्य के इतिहास में सबसे भयावह एवं विनाशकारी जंगल में लगी आग बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed