फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Miss USA Olivia Culpo crowned Miss Universe

अमेरिका की ओलिविया नई मिस यूनिवर्स

Fri, 21 Dec 2012 01:25 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 21 Dec 2012 01:25 AM IST
विज्ञापन
Miss USA Olivia Culpo crowned Miss Universe

अमेरिका की ओलविया कल्पो 2012 की मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं। 20 वर्षीय कल्पो ने लास वेगास में हुई चकाचौंध से भरपूर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 88 देशों की सुदरियों को पछाड़ कर ये खिताब हासिल किया।

विज्ञापन


उन्हें पिछले साल की मिस यूनिवर्स अंगोला की लीला लोपेज़ ने ताज पहनाया। भारत की शिल्पा सिंह आखिरी दस में पहुंचने में भी नाकाम रहीं। फिलिपींस की जैनी तुगोनो उपविजेता बनीं जबकि वेनेजुएला की इरेने सोफिया इसर कुइंतेरो तीसरे स्थान पर आईं।
विज्ञापन


लंबे समय बाद खिताब
कुल 89 देशों की प्रतियोगी पिछले छह हफ्तों से अमेरिका के लास वेगास में थीं। कल्पो का संबंध अमेरिका के रोड्स आइलैंड इलाके से है।

लंबे समय बाद कोई अमरीकी सुंदरी मिस यूनिवर्स बनी है। पिछली बार 1997 में अमेरिका की ब्रूक ली ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती थी।

प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व शिल्पा सिंह ने किया लेकिन वो आखिरी दस में जगह बनाने में नाकाम रहीं। लेकिन वो टॉप 16 में शामिल थीं। पिछली बार भारत ने 2000 में ये खिताब जीता जब लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने शिल्पा सिंह की कोशिशों की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर संदेश में लिखा, “शिल्पा भारत को 89 देशों के बीच 2007 के बाद पहली बार टॉप 16 में लेकर गईं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed