पिया बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की उर्वशी टॉप 15 से भी बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपिंस की पिया अलोंसो वुर्ट्जबाक मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं। अमेरिकी शहर लॉस वेगास में आयोजित 64वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का फाइनल बहुत ही नाटकीय रहा। आयोजकों का उस समय शर्मिंदगी उठानी पड़ी, जब उन्होंने मिस यूनिवर्स के रूप में गलती से मिस कोलंबिया अरियाडना गूटियारेज का नाम ले लिया।
मिस यूनिवर्स का ताज भी उन्हें पहना दिया गया। हालांकि कार्यक्रम की मेजबानी संभाल रहे स्टीव हार्वे ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा, ''माफ करिएगा, मिस कोलंबिया पहली रनर अप हैं। मिस फिलीपिंस को 2015 का मिर्स यूनिवर्स चुना गया है।'
घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और आंसुओं में डूब गया। मिस फिलपिंस घोषणा से चौंक गई और मिस कोलंबिया सकते में आ गई। दोनों सुंदरियों के आंखे छलक आईं। उस घोषणा से पहले तक पिया, अरियाडना गूटियारेज को बधाई दे रही थीं।
अंतिम 15 में भी जगह नहीं बना पाईं उर्वशी
मिस कोलंबिया से ताज वापस लिया गया और उसे मिस फिलीपिंस को दिया गया। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी पाउलीना वेगा मिस कोलंबिया से ताज, गुलदस्ता और दुपट्टा वापस लेते हुए दुखी थीं।
आंसुओं में डूबी मिस कोलंबिया को दूसरे प्रतियोगियों ने साहनुभूति दी। प्रतियोगिता के अंतिम नतीजों में मिस फिलिपिंस विजेता, मिस कोलंबिया पहली रनर अप और मिस यूएसए ओलिविया जॉर्डन दूसरी रनर अप रहीं।
प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व उर्वशी रौतेला ने किया था। हालांकि वे अंतिम 15 में भी जगह नहीं बना पाईं।
देखें फाइनल का वीडियो-